facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जुलाई में किराना दुकानों और सुपरमार्केट में 3 अरब UPI लेनदेन, कुल ₹64,882 करोड़ का कारोबार

Advertisement

UPI से किए जाने वाले प्रमुख भुगतान श्रेणियों में राशन, रेस्तरां, दवा, ईंधन, बेकरी और बिजली, गैस, पानी, स्वच्छता जैसी जरूरी सेवाएं शामिल हैं।

Last Updated- August 10, 2025 | 11:09 PM IST
UPI Payments

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले महीने यानी जुलाई में किराना दुकानों और सुपरमार्केट में 64,881.98 करोड़ रुपये के तीन अरब से अधिक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेनदेन किए गए। भुगतान निकाय ने पहली बार इस तरह के आंकड़े साझा किए हैं, जिसमें इतने विस्तृत तरीके से श्रेणीवार संख्या बताई गई है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा आंकड़ों की समीक्षा से पता चलता है कि पिछले महीने मात्रा के लिहाज से इस श्रेणी की हिस्सेदारी सभी यूपीआई पीयर-टु-मर्चेंट (पी2एम) लेनदेन की करीब एक चौथाई रही। इसके अलावा, सूची में ऋण वसूली एजेंसियां मूल्य के लिहाज से शीर्ष पर रहीं, जिन्होंने 16.13 करोड़ लेनदेन के जरिये 93,857 करोड़ रुपये की वसूली की। यह वास्तविक समय भुगतान प्रणाली के उपयोग के नए मामलों को दर्शाता है।

एनपीसीआई समय-समय पर नए डेटा प्वाइंट जारी करता है। ऐसा करने का एक बड़ा कारण बैंकों और फिनटेक सहित सभी वित्तीय कंपनियों को परिवेश की स्थिति के बारे में जानकारी देना है। शीर्ष खुदरा भुगतान निकाय ने हाल ही में यूपीआई लेनदेन की संख्या और मूल्य पर राज्यों के अनुसार भी आंकड़े जारी किए हैं।

जुलाई में यूपीआई के जरिये 25.08 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड 19.46 अरब लेनदेन किए गए। कुल लेनदेन की संख्या में 63.63 फीसदी भुगतान व्यापारियों को किए गए और शेष भुगतान लोगों ने एक-दूसरे को किए। जुलाई में व्यापारियों की लेनदेन की संख्या 12.38 अरब और मूल्य करीब 7.34 लाख करोड़ रुपये रहा। मगर 3.48 लाख करोड़ रुपये के करीब 2.26 अरब लेनदेन अन्य को किए गए, जो दर्शाता है कि इनमें विभिन्न अन्य व्यापारी श्रेणियां शामिल हो सकती हैं।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह कुल पीटुएम मात्रा का सिर्फ 18.3 फीसदी है, लेकिन मूल्य के लिहाज से यह करीब 47.5 फीसदी पीटुएम लेनदेन को दर्शाता है। यूपीआई से किए जाने वाले प्रमुख भुगतान श्रेणियों में राशन, रेस्तरां, दवा, ईंधन, बेकरी और बिजली, गैस, पानी, स्वच्छता जैसी जरूरी सेवाएं शामिल हैं। हर 10 में सात यूपीआई लेनदेन इन्हीं में से किसी श्रेणी के लिए किया जाता है।

बोस्टन कंस​ल्टिंग ग्रुप के प्रबंध निदेशक और पार्टनर विवेक मांधाता ने कहा, ‘सबसे ज्यादा लेनदेन वाली श्रेणियां रोजमर्रा के खर्च पर है। यह ऐसी श्रेणी हैं जहां आप आसानी से लेनदेन होते हुए देख रहे हैं। अगर आप किसी परिवार के खर्च पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि वे राशन, खानपान और ईंधन पर खर्च कर रहे हैं।’

इसके अलावा, खेल में डिजिटल तरीके से वस्तुओं की खरीद में 10,076.56 करोड़ रुपये के करीब 35.12 करोड़ लेनदेन किए गए। यह इसी श्रेणी में अप्रैल में किए गए 50.53 करोड़ और मई में किए गए 42.08 करोड़ लेनदेन के मुकाबले कम हैं मगर जून में किए गए 33.29 करोड़ लेनदेन की तुलना में अधिक हैं।

यूपीआई के जरिये डिजिटल सोने की खरीदारी लगातार बढ़ रही है क्योंकि अधिकतर फिनटेक कंपनियां सोना खरीदने के लिए अपने ऐप्लिकेशन पर ही विकल्प दे रही हैं। अप्रैल में भारतीयों ने यूपीआई के जरिये 978.24 करोड़ रुपये के 6.84 करोड़ लेनदेन के जरिये डिजिटल सोने की खरीदारी की। ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर अप्रैल में 5,170.52 करोड़ रुपये मूल्य के केवल 7.57 करोड़ पी2एम लेनदेन किए थे। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 8,053.72 करोड़ रुपये मूल्य के 12.2 करोड़ लेनदेन की हो गई।

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement