facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमित शाह आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Advertisement
Last Updated- May 20, 2023 | 9:23 AM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा देवभूमि द्वारका, अहमदाबाद एवं गांधीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शाह शनिवार को देवभूमि द्वारका जिले के ओखा में राष्ट्रीय तटीय पुलिसिंग अकादमी (NCP) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। देश की पहली राष्ट्रीय अकादमी एनएसीपी पुलिस बलों को तटरेखा की प्रभावी सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करती है। इसने गुजरात मत्स्य अनुसंधान केंद्र के परिसर से 2018 में काम करना शुरू किया था।

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के गुजरात फ्रंटियर ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि एनएसीपी की स्थापना नौ तटीय राज्यों और पांच केंद्र-शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय पुलिस बलों की समुद्री पुलिस को गहन एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए की गई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शाह ऑनलाइन माध्यम से पांच तटीय चौकियों का भी उद्घाटन करेंगे, जो कच्छ जिले में मेडी और जखाऊ के बीच 164 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही 18 ऐसी चौकियों में शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि गांधीनगर में गृह मंत्री शनिवार और रविवार को चार कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को शाह एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वह बोरिज गांव के एक प्राथमिक स्कूल के छात्रों को खेल सामग्री वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री गांधीनगर नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। वह गांधीनगर (उत्तर) विधानसभा सीट में आयोजित एक क्रिकेट मैच में भी शामिल होंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, शाह रविवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की 320 बसों के संचालन की शुरुआत करेंगे। वह गांधीनगर में अमुल्फेड डेयरी की आधुनिक जैविक परीक्षण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात दौरे के दूसरे दिन शाह अहमदाबाद में मोदी समुदाय के एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अहमदाबाद के नारनपुरा वार्ड में एक व्यायामशाला और पुस्तकालय तथा छरोड़ी गांव में एक पुनर्विकसित झील का भी उद्घाटन करेंगे।

Advertisement
First Published - May 20, 2023 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement