facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अरुंधति सुब्रमण्यम को मिला महाकवि कन्हैया लाल सेठिया कविता पुरस्कार

Advertisement

अरुंधति को प्रशस्ति पत्र के साथ ही एक लाख रूपये का ‘चेक’ पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

Last Updated- February 04, 2024 | 9:23 AM IST
Arundhathi Subramaniam
Arundhathi Subramaniam Source: X

लेखिका एवं कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यम को जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में ‘महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार, 2024’ से सम्मानित किया गया।

संस्कृति और आध्यात्मिकता पर केंद्रित अपनी रचनाओं के लिए पहचान बनाने वाली अरुंधति सुब्रमण्यम को जेएलएफ में शनिवार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अरुंधति को प्रशस्ति पत्र के साथ ही एक लाख रूपये का ‘चेक’ पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’’ कविता संग्रह की कवयित्री अरुंधति की इस रचना को 2015 में ‘टी.एस. इलियट पुरस्कार’ के लिए ‘शार्ट लिस्ट’ किया गया था और इसी कविता संग्रह के लिए उन्हें 2020 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

कवि, शिक्षक, समाज सुधारक, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल सेठिया के सम्मान में यह पुरस्कार महाकवि कन्हैयालाल सेठिया फाउंडेशन द्वारा जेएलएफ के सहयोग से प्रदान जाता है।

जेएलएफ के निर्णायक मंडल में शामिल नमिता गोखले, संजोय रॉय, जयप्रकाश सेठिया और सिद्धार्थ सेठिया ने सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए पिछले दिनों अरुंधति का चुनाव किया था।

राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल सेठिया ने हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा में 42 से अधिक किताबों की रचना की थी। उन्हें 2004 में केंद्र सरकार द्वारा ‘पद्मश्री’ पुरस्कार और 2012 में राजस्थान सरकार द्वारा ‘राजस्थान रत्न’ पुरस्कार के लिए चुना गया था।

‘महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार’ 2023 में साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के. सच्चिदानंद को और 2022 में मशहूर कवि रंजीत होसकोटे को प्रदान किया गया था।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement