facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AT-1 बॉन्ड की दरें वित्त वर्ष 23 में सर्वोच्च स्तर पर, यूको बैंक ने 9.5 फीसदी ब्याज दिया

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 11:44 PM IST
UCO Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने गुरुवार को 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड (एटी-1) 9.50 फीसदी ब्याज दर पर बेचे। मौजूदा वित्त वर्ष में किसी बैंक की तरफ से यह सबसे ज्यादा दिया गया ब्याज है। सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी।

इसी ब्याज दर पर निवेशकों को तय अवधि में ब्याज चुकाया जाता है। विश्लेषकों ने कहा कि उच्च ब्याज दर इश्यू करने वाली इकाई, सख्त वित्तीय हालात और प्रतिभूति के तौर पर एटी-1 बॉन्ड की प्रकृति पर निर्भर करती है।

इंडिया रेटिंग्स के निदेशक और वित्तीय संस्थान प्रमुख प्रकाश अग्रवाल ने कहा, मुझे लगता है कि इसकी वजह एटी-1 बॉन्ड है और यह टियर-2 बॉन्ड नहीं है, ऐसे में इसका जोखिम ज्यादा होता है। इसलिए बैंक की क्रेडिट गुणवत्ता की भूमिका बड़ी होती है।

उन्होंने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि यह कई चीजों को प्रतिबिंबित करता है। पहला निश्चित तौर पर ब्याज दर के सख्त बाजार है और फिर बॉन्ड की विशेषता और कौन सा बैंक इसे जारी कर रहा है।

एटी-1 बॉन्ड ऐसा साधन है जिसे बैंक अपने मुख्य इक्विटी आधार को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करता है। ये प्रतिभूतियां परपेचुअल बॉन्ड होती हैं, जिसका मतलब यह है कि इश्यू करने वाला तय अंतराल पर ब्याज भुगतान करता है और मूलधन की निकासी नहीं होती। निवेशकों के लिए यह इसलिए अच्छा होता है कि एटी-1 बॉन्ड में रिटर्न टियर-2 बॉन्ड व फिक्स्ड डिपॉजिट से मोटे तौर पर ज्यादा मिलता है।

एटी-1 बॉन्ड के नए इश्यू पर ब्याज दरें 2023 में सख्त हो गई थी क्योंकि भारत व अमेरिका में महंगाई लगातार उच्चस्तर पर रही, जिससे अनुमान से ज्यादा लंबे समय तक मौद्रिक सख्ती के चक्र का संशय रहा।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement