facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Atul Subhash suicide case: AI इंजीनियर की आत्महत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पत्नी और ससुराल वालों को किया गिरफ्तार

Advertisement

Atul Subhash suicide case: तीनों को बेंगलुरु लाकर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Last Updated- December 15, 2024 | 12:29 PM IST
Bengaluru techie Atul Subhash's wife, in-laws arrested in suicide case

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बेंगलुरु पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, निकिता, जो एक्सेंचर में कर्मचारी हैं, को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, उनकी मां निशा और भाई अनुराग को शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पकड़ा गया। तीनों को बेंगलुरु लाकर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार, 13 दिसंबर को निकिता को समन जारी किया और तीन दिनों के भीतर पेश होने के लिए कहा।

क्या है पूरा मामला?

अतुल सुभाष, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञ थे,ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद 9 दिसंबर को अपनी जान ले ली। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट, 90 मिनट का वीडियो और एक चेकलिस्ट छोड़ी, जिसमें अतुल ने अपनी पत्नी निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया।

अतुल सुभाष के सुसाइड नोट में पत्नी द्वारा लगाए गए कानूनी आरोपों का जिक्र किया गया था, जिनमें हत्या, दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौन संबंध के आरोप शामिल थे।

एक मामले में 2019 में उनकी ससुर की मौत से जुड़ी हत्या के आरोप लगाए गए थे। अतुल की पत्नी निकिता ने दावा किया था कि उनके पिता की मौत 10 लाख रुपये दहेज की मांग के कारण हुए सदमे से हुई। हालांकि, कोर्ट में जिरह के दौरान निकिता ने स्वीकार किया कि यह आरोप झूठे थे और उनके पिता की मौत दिल की बीमारी के कारण हुई थी।

सुसाइड नोट में अतुल सुभाष ने बताया कि उनकी पत्नी निकिता ने उनके नाबालिग बेटे के नाम पर हर महीने ₹2 लाख मंथली मेंटेनेंस मांगा था। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि निकिता ने पहले ₹1 करोड़ मेंटेनेंस मांगा और बाद में इसे बढ़ाकर ₹3 करोड़ कर दिया।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 11:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement