facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राम मंदिर के बाद अयोध्या की रफ्तार, सालाना 50 करोड़ पर्यटक पहुंचने की उम्मीद

Advertisement

राम मंदिर के निर्माण और ध्वजारोहण के बाद अयोध्या में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से शहर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को तेजी मिली है।

Last Updated- November 28, 2025 | 8:37 AM IST
Ayodhya
Representative Image

राम मंदिर निर्माण के बाद से दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना चुके ब्रांड अयोध्या को ध्वजारोहण कार्यक्रम ने और मजबूती दी है। अब यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों धर्म ध्वज फहराए जाने के साथ मंदिर निर्माण के पूरा हो गया। इसके बाद से मंदिर दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। इससे होटल, रिसॉर्ट कारोबार से लेकर विमानन, रेलवे और स्थानीय फुटकर दुकानदारों की बिक्री के बल पर यहां की अर्थव्यवस्था रफ्तार भर रही है।

अयोध्या में पिछले दिनों से जिस तरह पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, उसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल के अंत तक यहां 50 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। दो साल पहले तक इस नगर में सालाना साढ़े पांच से छह करोड़ लोग दर्शन करने और घूमने-फिरने आते थे। इतनी तादाद में पर्यटकों के आने से इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है। पर्यटन, निवेश और आधारभूत संरचना के मामले में इस शहर ने विश्व के अन्य चर्चित धार्मिक स्थलों को पीछे छोड़ दिया है।

आंकड़ों के मुताबिक राम मंदिर बनने के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या में 4 से 5 गुना तक वृद्धि हुई है। इस वर्ष जनवरी से जून के बीच लगभग 23 करोड़ पर्यटक यहां आ चुके हैं। दिसंबर अंत तक यह संख्या 50 करोड़ तक पहुंच सकती है। अमेरिका, यूरोप, रूस इत्यादि से भी बड़ी संख्या में पर्यटक राम नगरी आ रहे हैं।

शहर की साफ सुथरी सड़कें, प्रत्येक चौराहे पर संस्कृति और आध्यात्मिका को समेटे कलाकृतियां, चमचमाता राम पथ और धर्म पथ, दिव्य और भव्य कुंड, प्राचीन मंदिर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटल व हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं अयोध्या के आर्थिक विकास की कहानी खुद बयां कर रहे हैं। बीते दो सालों में ही इस नगर में एक दर्जन से ज्यादा तीन व पांच सितारा होटलों की परियोजनाओं के निर्माण का काम शुरू हुआ है। आसपास बड़ी तादाद में रिसार्ट खुल चुके हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अयोध्या सबसे पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है।

अयोध्या में पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां की आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ी। आज यह शहर उत्तर प्रदेश के जीएसडीपी में लगभग 1.5 फीसद योगदान कर रहा है। अनुमान है कि आने वाले कुछ वर्षों में यहां का सालाना कारोबार लगभग 4 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा।

अयोध्या का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आर्थिक गतिविधियों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां से उड़ानों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। हवाई अड्डे की क्षमता 6 लाख यात्रियों को संभालने की है। देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां आ रहे हैं। इसी तरह रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। बस अड्डों के आधुनिकीकरण से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement