facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Housing Finance IPO: BHFL का आईपीओ कुछ ही घंटों में हुआ पूरा सब्सक्राइब, पहले ही दिन मिली दोगुनी बोली

Advertisement

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के IPO को बोली खुलने के कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान (full subscription) मिल गया।

Last Updated- September 09, 2024 | 7:16 PM IST
Bajaj Finance

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली खुलने के कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान (full subscription) मिल गया। पहले दिन के अंत में आईपीओ को दोगुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री में 72,75,75,756 शेयरों के मुकाबले 1,46,58,24,030 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 2.01 गुना अभिदान है।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 4.35 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) के कोटा को 1.50 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (QIB) की श्रेणी को 1.07 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

शुरुआती शेयर बिक्री 11 सितंबर को बंद होगी। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 66-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस द्वारा 3,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है।

शेयर बिक्री भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, जिसके तहत ऊपरी स्तर की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होना आवश्यक है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 7:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement