facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश की मालवाहक शिप हुगली नदी में डूबी

Advertisement
Last Updated- February 25, 2023 | 7:13 PM IST
India's effort paid off, now IMO will use biofuel for shipping

फ्लाई ऐश लेकर स्वदेश लौट रहा बांग्लादेश का मालवाहक शिप एक दूसरे शिप से टकराने के बाद हुगली नदी में डूब गई। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना कोलकाता से करीब 60 किलोमीटर दूर दक्षिण 24 परगना जिले के निश्चिंतपुर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात हुई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद पोत पर सवार चालक दल के नौ सदस्यों को बचाया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में चालक दल के सदस्यों को पुलिस थाने लाया गया। शिप के प्रतिनिधि ने बताया कि शिप का एक हिस्सा डूब गया था और पानी तेजी से इंजन कक्ष में भर रहा था। उन्होंने कहा कि शिप को अब भी बचाया जा सकता है।

IWAI के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता बंदरगाह पर पोतों की आवाजाही इस हादसे से प्रभावित नहीं हुई है क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक पोत उस समय नौकायन मार्ग पर नहीं था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण टीम मौके पर गई है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक बचाए गए नाविकों को उनके देश भेजने के लिए बातचीत चल रही है।

Advertisement
First Published - February 25, 2023 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement