facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharti Telecom ने FY25 के सबसे बड़े बॉन्ड इश्यू से 11,150 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार कीं

Advertisement

इस बॉन्ड इश्यू को मुख्य रूप से म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियों, प्राइवेट क्रेडिट फंड्स और कुछ विदेशी बैंकों ने सब्सक्राइब किया है।

Last Updated- November 04, 2024 | 6:01 PM IST
Sunil Mittal

भारती एयरटेल की होल्डिंग कंपनी भारती टेलीकॉम ने अब तक के अपने सबसे बड़े बॉन्ड इश्यू से 11,150 करोड़ रुपये (1.33 अरब डॉलर) की बोलियां स्वीकार की हैं। तीन बैंकरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह इस वित्तीय वर्ष में किसी भी कंपनी द्वारा जारी किया गया सबसे बड़ा बॉन्ड इश्यू भी है। इस तरह से इसने जुलाई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 10,000 करोड़ रुपये के इश्यू को पीछे छोड़ दिया है।

इस बॉन्ड इश्यू को मुख्य रूप से म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस कंपनियों, प्राइवेट क्रेडिट फंड्स और कुछ विदेशी बैंकों ने सब्सक्राइब किया है। इसमें एसबीआई म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा एंकर निवेशक रहा। इसे एक टर्म शीट में बताया गया है जिसे रॉयटर्स ने देखा है।

इस बॉन्ड इश्यू के लिए बार्कलेज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अरेंजर का काम किया।

एक बैंकर ने बताया, “एंकर निवेशकों से बोली के दौरान भी काफी मजबूत मांग आई, और ज्यादातर स्टॉक उन्हीं के द्वारा खरीदे गए हैं।”

कंपनी ने छह हिस्सों में बॉन्ड इश्यू के जरिए फंड जुटाए हैं, जिसमें तीन साल और तीन साल 10 दिन के बॉन्ड के जरिए 2,000 करोड़ रुपये, चार साल के बॉन्ड से 1,650 करोड़ रुपये, पांच साल के बॉन्ड से 2,500 करोड़ रुपये, और सात साल और 10 साल के बॉन्ड से 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

तीन साल के बॉन्ड पर कंपनी 8.65% का सालाना ब्याज देगी और तीन साल 10 दिन के बॉन्ड पर 8.25% का कूपन ऑफर करेगी। चार साल और पांच साल के बॉन्ड पर 8.75% और सात साल व 10 साल के बॉन्ड पर 8.90% का कूपन दिया जाएगा।

यह इश्यू लगभग एक साल बाद कंपनी का पहला बॉन्ड इश्यू है, जिसके लिए कंपनी ने दिन की शुरुआत में ही बोलियां आमंत्रित की थीं। कंपनी ने इससे पहले दिसंबर 2023 में दो साल, तीन साल और पांच साल के बॉन्ड के जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement