facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुआ बड़ा हादसा, वायुसेना के दो विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।

Last Updated- January 28, 2023 | 12:55 PM IST
Plane crash

शनिवार सुबह मुरैना में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत बचाव दल पहुंच कर कार्यवाही कर रहा है।

बताया जा रहा है, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। मुरैना के कलेक्टर के मुताबिक जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।

मुरैना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने इस दुर्घटना की पुष्टि की। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आदर्श कटियार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान आपस में टकराए या नहीं।’’

बता दें, हादसे के बाद वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में दो पायलट थे। जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। कटियार ने बताया कि दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीसरा लापता है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, ‘‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दोनों विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की कामना करता हूं।’’

इस बीच, दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायुसेना प्रमुख ने दो लड़ाकू विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी है। उन्होंने बताया कि राजनाथ पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement