facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार ने मुंबई में ₹855 करोड़ की जमीन बेची

Advertisement

जितेंद्र कपूर और उनके परिवार की जमीन और उस पर बनी इमारतें एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदी हैं।

Last Updated- June 05, 2025 | 2:53 PM IST
Jitendra

जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के स्वामित्व वाली फर्मों पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी में 855 करोड़ रुपये में जमीन बेची है। यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से मिली। इस जमीन की बिक्री पिछले महीने यानी मई 2025 में की गई है। मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक जिलों और मनोरंजन क्षेत्रों के बीच रणनीतिक रूप से स्थित अंधेरी की वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन के माध्यम से बेहतरीन कनेक्टिविटी है। पिछले कुछ सालों में अंधेरी एक तेज़ी से बढ़ता हुआ कारोबारी और रिहायशी इलाका बन गया है। यहां नए आधुनिक ऑफिस कॉम्प्लेक्स, मिल-जुलकर काम करने वाली जगहें (co-working spaces), मनोरंजन के केंद्र, अच्छी दुकानें और प्रीमियम घर बने हैं।

जितेंद्र व उनके परिवार ने कितनी और कितने में बेची जमीन?

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए IGR के कागजों के अनुसार, इस लेन-देन में कुल 9,664.68 वर्ग मीटर (लगभग 0.96 हेक्टेयर या 2.39 एकड़) जमीन के दो अगल-बगल वाले हिस्से शामिल थे। इस जगह पर अभी बालाजी आईटी पार्क है, जिसमें कुल 45,572.14 वर्ग मीटर की तीन बनी हुई इमारतें हैं। इस सौदे में 8.69 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की पंजीकरण फीस लगी। इस जमीन का बिक्री मूल्य 855 रुपये है।

किसने खरीदी जमीन?

जितेंद्र कपूर और उनके परिवार की जमीन और उस पर बनी इमारतें एनटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर एंड क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदी हैं। यह कंपनी पहले नेटमैजिक आईटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। यह कंपनी क्लाउड सेवाएं, होस्टिंग, डेटा प्रबंधन, एप्लिकेशन बनाना, खतरे की निगरानी, कंटेंट डिलीवरी और टेस्टिंग जैसी कई सेवाएं देती है और दुनिया भर में अपने ग्राहकों को सेवा देती है। इस जमीन को बेचने वाली कंपनियां पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र कपूर और उनके परिवार के स्वामित्व वाली फर्में हैं।

कौन हैं जितेंद्र कपूर?

जितेंद्र कपूर हिंदी सिनेमा में एक प्रमुख हस्ती हैं। जिन्होंने छह दशकों से ज्यादा के करियर में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी बेटी एकता कपूर हिंदी टेलीविजन और फिल्म की जानी मानी निर्माता व निर्देशक हैं, जो वर्तमान में बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड के रूप में काम कर रही हैं। उनके बेटे तुषार कपूर भी एक अभिनेता और निर्माता के रूप में मनोरंजन उद्योग में एक्टिव हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2025 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement