facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने पिता के साथ मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट

Advertisement

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में यह अपार्टमेंट 11.35 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Last Updated- October 13, 2025 | 1:19 PM IST
Neil Nitin Mukesh

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश चंद माथुर ने अपने पिता के साथ मिलकर मुंबई में एक प्रोपर्टी खरीदी है। यह प्रोपर्टी मुंबई के लोअर परेल ( lower parel) इलाके में खरीदी गई है। इस बात की जानकारी ऑनलाइन प्रोपर्टी पोर्टल squareyards.com ने इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) के दस्तावेजों की समीक्षा करके दी है।

पिता पुत्र ने कितने में खरीदा यह अपार्टमेंट?

स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने पिता नितिन मुकेश चंद माथुर के साथ मिलकर मुंबई के लोअर परेल इलाके में यह अपार्टमेंट 11.35 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अपार्टमेंट लोढ़ा ग्रुप की वर्ल्ड वन परियोजना में है।इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 189.80 वर्ग मीटर (2,044 वर्ग फुट) है। इस अपार्टमेंट के साथ दो पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस सौदे में 68.10 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी व 30,000 रुपये का पंजीयन शुल्क अदा किया है।

क्यों खास है लोअर परेल में प्रॉपर्टी खरीदना?

लोअर परेल मुंबई का एक प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख व्यावसायिक जिलों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के साथ शानदार रहने की जगहें प्रदान करता है। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा आईजीआर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के विश्लेषण के अनुसार अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर और लेखक अमीश त्रिपाठी जैसे बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ खेल जगत की हस्ती ज़हीर खान ने भी लोअर परेल में प्रॉपर्टीज में निवेश किया है।

कौन है पिता पुत्र की यह जोड़ी?

इस पिता पुत्र की इस जोड़ी में पिता नितिन मुकेश चंद माथुर प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक हैं और अपनी भावपूर्ण आवाज़ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ और ‘कर्ज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के यादगार गीतों के लिए जाने जाते हैं। अपनी भावपूर्ण गायन शैली के लिए प्रसिद्ध मुकेश ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है और वह भारत भर के उभरते संगीतकारों को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी विरासत को उनके परिवार ने भी आगे बढ़ाया है। उनके बेटे नील नितिन मुकेश चंद माथुर ने एक प्रमुख भारतीय अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी प्रमुख फिल्मों में जॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन, लफंगे परिंदे, 7 खून माफ आदि शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 1:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement