facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंकिंग में तीन साल के रिकॉर्ड पर नकदी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को शुद्ध नकदी अधिशेष 3.74 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 1 जून 2022 के बाद से सबसे अधिक है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:34 PM IST
बैंक जमा की तुलना में ऋण वृद्धि अधिक होने से नकदी की चुनौतियां संभवः रिपोर्ट Cash challenges possible due to credit growth being higher than bank deposits: Report
प्रतीकात्मक तस्वीर

बैंकिंग व्यवस्था में नकदी आज और भी बढ़ गई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक आज शुद्ध नकदी अधिशेष 3.74 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 1 जून 2022 के बाद से सबसे अधिक है।

ज्यादा सरकारी खर्च और उम्मीद से कम जीएसटी संग्रह बैंकिंग व्यवस्था में अधिशेष नकदी की प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। डीलरों ने कहा कि जीएसटी चुकाने के लिए ज्यादा नकदी नहीं निकाली गई। उन्होंने कहा कि नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) घटाने के बाद रिजर्व बैंक के पास नकद निकासी के लिए वेरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) नीलामी के अलावा कोई और जरिया नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक कम अवधि की वीआरआरआर नीलामी कर सकता है ताकि टिकाऊ नकदी प्रभावित नहीं हो। वह चाहता है कि रीपो रेट में 100 आधार अंक कटौती का असर पूरी व्यवस्था पर दिखाई दे।

बैंक लंबी अवधि की वीआरआरआर नीलामी में हिस्सा शायद ही लें क्योंकि वे अपने पास गुंजाइश बनाए रखना चाहते हैं। इसीलिए लंबी अवधि के लिए नकदी निकालने वाले साधनों के इस्तेमाल की संभावना कम ही है।

येस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंद्रनील पान ने कहा, ‘नकदी की स्थिति में सुधार की प्रमुख वजह सरकार का अधिक व्यय और कम जीएसटी संग्रह है, जिसके कारण नकदी की निकासी उतनी नहीं हुई, जितनी उम्मीद थी। चूंकि रिजर्व बैंक ने सीआरआर में कटौती की है, इसलिए वह अभी वीआरआरआर के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं अपना सकता। वह कम अवधि की वीआरआरआर नीलामी करेंगा।’

अतिरिक्त नकदी के कारण ओवरनाइट वेटेड औसत कॉल दर 5.25 प्रतिशत की स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) दर के नजदीक पहुंच गई है मगर 5.50 प्रतिशत रीपो दर से कम है। आज वेटेड औसत कॉल दर 5.27 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement