facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CBI ने एफसीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब में 30 स्थानों पर छापे मारे

Advertisement
Last Updated- February 21, 2023 | 4:03 PM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने व्यापारियों और चावल मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए घटिया अनाज खरीदने वाले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पंजाब में 30 स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम ने ‘ऑपरेशन कनक 2’ के तहत सरहिंद, फतेहपुर साहिब और मोंगा सहित पंजाब के कई जिलों में अनाज व्यापारियों, चावल मिल मालिकों और एफसीआई के सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे।

एफसीआई में अधिकारियों के एक संगठित समूह से संबंधित प्राथमिकी के सिलसिले में दूसरी बार छापे मारे गए हैं। आरोप है कि इस समूह ने निजी मिल मालिकों द्वारा आपूर्ति किए गए कम गुणवत्ता वाले अनाज और अन्य फायदों पर पर्दा डालते हुए प्रति फसल सीजन एफसीआई गोदामों में उतारे गए प्रति ट्रक पर 1000-4000 रुपये रिश्वत ली।

बाद में रिश्वत की राशि को निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों के बीच वितरित किया गया। प्राथमिकी में पंजाब में एफसीआई के कई डिपो में इस तरह की रिश्वत वसूली का विवरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायकों से लेकर कार्यकारी निदेशकों तक के अधिकारी कथित रूप से निजी मिल मालिकों से रिश्वत लेने वाले समूह में शामिल थे।

सीबीआई ने आरोप लगाया है, ”एफसीआई के अधिकारियों द्वारा अनाज के भंडारण के दौरान एफसीआई डिपो में उतारे जाने वाले प्रति ट्रक के आधार पर रिश्वत की राशि एकत्र की जाती थी। इसके बाद यह रिश्वत राशि एफसीआई के विभिन्न अधिकारियों को वितरित की जाती थी।”

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने एफसीआई के कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह, अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और बिचौलियों समेत कुल 74 आरोपियों को प्राथमिकी में नामजद किया है, जो कथित रूप से भ्रष्ट आचरण में लिप्त थे। एफसीआई को आउटसोर्स किए गए ‘बेनामी’ गोदामों को चलाने में पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। अधिकारियों ने कहा कि 74 आरोपियों में से 34 सेवारत, तीन सेवानिवृत्त अधिकारी, 17 आम व्यक्ति और 20 संस्थाएं शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement