facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दीनदयाल उपाध्याय के दृष्टिकोण ने हमारी सरकार को प्रेरित किया: PM Modi

Advertisement

मोदी ने उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के दृष्टिकोण को अपनी सरकार के कल्याणकारी कार्यों के पीछे की प्रेरणा बताया

Last Updated- February 11, 2023 | 12:44 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख विचारक दीनदयाल उपाध्याय को शनिवार को उनकी 55वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके दृष्टिकोण ने सरकार को वंचितों के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक पदाधिकारी रहे उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेताओं में शामिल थे। जब कथित लूटपाट की कोशिश के दौरान 1968 में एक ट्रेन यात्रा के दौरान संदेहास्पद परिस्थितियों में उनकी हत्या कर दी गई थी, उस समय वह इसके अध्यक्ष थे। भारतीय जन संघ को बाद में भाजपा में तब्दील कर दिया गया था।

मोदी ने उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के दृष्टिकोण को अपनी सरकार के कल्याणकारी कार्यों के पीछे की प्रेरणा बताया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम राष्ट्र की प्रगति और गरीबों की सेवा के लिए उनके प्रयासों को कभी नहीं भूलेंगे। उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होकर हम चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विकास का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचे।’’

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement