facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi 24 hours water: दिल्ली में 24 घंटे नल से पानी की सुविधा शुरू, 1,250 एमजीडी पानी की होगी जरूरत

Advertisement

यह पानी दिल्ली जल बोर्ड के चंद्रावल डब्ल्यूटीपी-2 जल उपचार संयंत्र से आता है, जो पटेल नगर ऑनलाइन बीपीएस से होकर पांडव नगर तक पहुंचता है।

Last Updated- December 24, 2024 | 5:57 PM IST
Delhi 24 hours water

दिल्ली सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे नल से पानी की शुरुआत की है। यह शुरुआत राजेंद्र नगर विधानसभा के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट में की गई है। यह पानी दिल्ली जल बोर्ड के चंद्रावल डब्ल्यूटीपी-2 जल उपचार संयंत्र से आता है, जो पटेल नगर ऑनलाइन बीपीएस से होकर पांडव नगर तक पहुंचता है।

इस सुविधा के लिए 2,25,000 लीटर क्षमता वाला एक अंडरग्राउंड रिजर्वायर है और इसमें 18 केडब्ल्यू मोटर से चलने वाला एक मजबूत बूस्टर पंप सिस्टम है, जो 15 मीटर की ऊंचाई तक 125 घन मीटर पानी प्रति घंटे पंप कर सकता है। इससे करीब 2,000 लोग लाभान्वित होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आज पांडव नगर के डीडीए फ्लैट्स से 24 घंटे साफ और मीठे पानी के प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है।

10 साल पहले जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, तो हमारा एक सपना था कि दिल्ली के हर आम इंसान को हर सुविधा मिलनी चाहिए। चाहे वह 24 घंटे बिजली हो, पानी हो, सीवर की सुविधा हो, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल हों, गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक हों या अच्छे अस्पताल हों। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। अब पानी की शुरुआत की गई है।

24 घंटे नल से पानी के लिए कितने पानी की जरूरत?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने वादा किया था कि दिल्ली के हर घर में 24 घंटे साफ पानी पहुंचाएंगे। आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। केजरीवाल ने कहा पूरी दिल्ली को 24 घंटे पानी देने के लिए 1,250 एमजीडी पानी चाहिए। हम अगले कुछ सालों में यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अभी पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि अगले कुछ सालों के अंदर हम पूरी दिल्ली में 24 घंटे और साफ पानी देंगे। दिल्ली को 24 घंटे पानी देने के लिए लगभग 1,250 एमजीडी पानी चाहिए। हमने अगले कुछ सालों में 1,400 एमजीडी पानी उत्पादन की योजना बनाई है। इसके लिए ट्रांस हिंडन इलाके से पानी निकल कर उसे पीने लायक बनाएंगे। साथ ही 2500 ट्यूब वेल बनाने की भी योजना है। इन ट्यूब वेल को बनाकर यमुना पार से 200 एमजीडी पानी अधिक लेकर आएंगे। दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली से 100 एमजीडी पानी निकालेंगे और आरओ प्लांट लगाकर इसे साफ करेंगे।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement