facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी 10 फीसदी ज्यादा मिला जीएसटी

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 6:18 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

दिल्ली सरकार का वर्ष 2022-23 के दौरान जीएसटी से सरकारी खजाना खूब भर गया। सरकार को बजट में तय लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ है। वर्ष 2021-22 की तुलना में जीएसटी वसूली में 28 फीसदी इजाफा हुआ।

मार्च महीने में भी दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में करीब 18 फीसदी इजाफा हुआ और पड़ोसी राज्यों की तुलना में जीएसटी संग्रह दर अधिक रही।

जीएसटी वसूली 28 फीसदी बढी

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था, जबकि सरकार को उक्त वर्ष के दौरान करीब 28,500 करोड़ रुपये जीएसटी के रूप में प्राप्त हुए। इस तरह जीएसटी वसूली लक्ष्य से 9.60 फीसदी अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली सरकार को 22,260 करोड़ रुपये जीएसटी के तौर पर प्राप्त हुए थे। इसकी तुलना में वर्ष 2022—23 में जीएसटी वसूली में 28 फीसदी बढोतरी दर्ज की गई है।

मार्च में करीब 18 फीसदी बढा जीएसटी

दिल्ली सरकार को वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी महीने मार्च में सालाना आधार पर 17.72 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ। मार्च में 2,420 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई, जबकि पिछले साल मार्च महीने में 2,055 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली हुई थी। इस साल मार्च महीने में दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली में बढ़ोतरी दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में ज्यादा रही।

मार्च में हरियाणा की जीएसटी वसूली वृद्धि दर 16.93 फीसदी, उत्तर प्रदेश की 15 फीसदी और राजस्थान की 15.80 फीसदी रही, जबकि दिल्ली की 17.72 फीसदी रही।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement