facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में सुबह घना कोहरा, दृश्यता घटकर 400 मीटर हुई

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 10:31 AM IST
Delhi Weather
PTI

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 400 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि लगभग 18 ट्रेन डेढ़ से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।

हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन सामान्य है। अधिकारी के मुताबिक, चंडीगढ़, वाराणसी और लखनऊ में खराब मौसम के कारण मंगलवार रात तीन उड़ानों को दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटा दिया गया या उनका मार्ग बदल दिया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, मंगलवार देर रात ढाई बजे पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर सबसे कम 400 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई।

आईएमडी के अनुसार, बहुत घना कोहरा होने पर दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है। वहीं, घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 से 200 मीटर, मध्यम कोहरा होने पर 201 से 500 मीटर और हल्का कोहरा होने पर 501 से 1,000 के बीच दर्ज का जाती है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का पूर्वानुमान है।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement