facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2028 तक 80% घरेलू यात्री करेंगे डिजि यात्रा ऐप का इस्तेमाल, 6 भाषाओं में होगी उपलब्ध; जल्द मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस विकल्प

Advertisement

Digi Yatra app बहुभाषी सपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस वेरिफिकेशन जोड़ते हुए 2028 तक 80% घरेलू यात्रियों को डिजिटल चेक-इन की सुविधा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Last Updated- June 29, 2025 | 10:42 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डिजि यात्रा फाउंडेशन को उम्मीद है कि भारत में करीब 80 प्रतिशत घरेलू हवाई यात्री साल 2028 तक चेहरे की पहचान पर आधारित उसकी एयरपोर्ट चेक-इन ऐप का उपयोग करने लगेंगे। यह उपयोग अभी रोजाना 30 से 35 प्रतिशत के बीच है। कंपनी के मुख्य कार्य अ​धिकारी सुरेश खड़कभवी ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, ‘शायद भाषा बाधा है। इसे दूर कर लिया जाएगा क्योंकि हम अपनी ऐप को विभिन्न भाषाओं के अनुकूल बना रहे हैं।’ वर्तमान में यह ऐप केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है। अलबत्ता जुलाई तक पांच अतिरिक्त भाषाएं – हिंदी, बांग्ला, तमिल, मराठी और कन्नड़ पेश कर दी जाएंगी।

खड़कभवी ने कहा, ‘फिलहाल हम उनका परीक्षण कर रहे हैं। जुलाई तक उपयोगकर्ता छह भाषाओं में से कोई भी चुन सकते हैं।’ आगे चलकर इस ऐप का लक्ष्य संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त सभी 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करना है। 

यह ऐप यात्रियों को भौतिक दस्तावेजों के बजाय चेहरे की पहचान का इस्तेमाल करते हुए अपनी पहचान सत्यापित करने की सुविधा देती है। वर्तमान में यह ऐप नामांकन के लिए केवल ‘आधार’ को ही स्वीकार करती है। इसमें बदलाव होने वाला है। इसमें जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस को जोड़ दिया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। डिजि यात्रा की सुविधा अभी 24 हवाईअड्डों पर है जिसे अगले मार्च तक 41 हवाईअड्डों तक कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘अभी आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल करके डिजि यात्रा पर नामांकन नहीं कर सकते हैं। हम इसके लिए उपयोगकर्ता स्वीकृति परीक्षण (यूएटी) की व्यवस्था कर रहे हैं। हम यह भी जोड़ रहे हैं, एक महीने में आप न केवल ‘आधार कार्ड’ के आधार पर, बल्कि अपने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर भी नामांकन कर पाएंगे।’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजि यात्रा 24 हवाई अड्डों पर परिचालन में है और मार्च 2026 तक इसका विस्तार 41 हवाई अड्डों तक करने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में प्रतिदिन सभी घरेलू यात्रियों में से 30 से 35 प्रतिशत यात्री डिजि यात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य साल 2028 तक इस संख्या को बढ़ाकर 70 से 80 प्रतिशत तक ले जाना है।’

अंतरराष्ट्रीय प्रायोगिक परीक्षण की योजना 

फाउंडेशन इस ऐप के अंतरराष्ट्रीय उपयोग के लिए प्रायोगिक परीक्षण की भी योजना बना रहा है। खड़कभवी ने कहा, ‘हम वास्तव में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को लक्ष्य बना रहे थे, जो 1 जून से 3 जून के बीच दिल्ली में हुई थी। हम उस समय तक कम से कम एक पीओसी (प्रुफ ऑफ कॉन्सेप्ट – किसी परियोजना की व्यावहारिकता के समर्थन में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया) करना चाहते थे। अलबत्ता, हम ऐसा नहीं कर पाए।’

इस प्रायोगिक परीक्षण में भारत के भीतर अक्सर यात्रा करने वाले विदेशी प्रवासियों के लिए ई-पासपोर्ट पर आधारित क्रेडेंशियल सत्यापन शामिल होगा। अगर यह परीक्षण कामयाब रहता है, तो यह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी डिजि यात्रा के उपयोग का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। 

Advertisement
First Published - June 29, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement