facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेश पर्यटन पर खर्च सालाना 11 प्रतिशत बढ़कर 2034 तक 55 अरब डॉलर होने का अनुमान: रिपोर्ट

Advertisement

नांगिया एनएक्सटी और फिक्की की संयुक्त रिपोर्ट ‘नेविगेटिंग होराइजन्स’ में कहा गया कि ‘पैकेज्ड टूर’ अब भी भारत के विदेशी पर्यटन पर हावी हैं।

Last Updated- August 04, 2024 | 4:16 PM IST
tourist
Representatve Image

भारत से विदेश जाने वाले पर्यटन पर खर्च 2024 के 18.82 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2034 में 55.39 अरब डॉलर होने का अनुमान है।

नांगिया एनएक्सटी और फिक्की की संयुक्त रिपोर्ट ‘नेविगेटिंग होराइजन्स’ में कहा गया कि ‘पैकेज्ड टूर’ अब भी भारत के विदेशी पर्यटन पर हावी हैं। इसके मुताबिक, 2024 में इसकी हिस्सेदारी 39.20 प्रतिशत होगी।

पर्यटक अधिक सुविधा और अनुकूलन के कारण पूर्व नियोजित टूर पैकेज को प्राथमिकता देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय या शाकाहारी भोजन के विकल्पों की उपलब्धता के साथ ही विशिष्ट पर्यटन के बारे में जागरूकता के चलते आने वाले वर्षों में भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा खर्च योग्य आय में बढ़ोतरी, बढ़ते मध्यम वर्ग, वीजा पाने में आसानी और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों की इच्छा के चलते बाजार में मजबूत वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र, अजरबैजान और जॉर्जिया जैसे देश अधिक से अधिक भारतीयों को विदेश जाने के लिए आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे गंतव्य अक्सर अधिक किफायती होते हैं।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement