facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोने के भाव में भी सुस्ती, जानिए आज का रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं

Last Updated- July 24, 2023 | 4:24 PM IST
Gold and Silver rate

Gold-Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये के नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव घटकर 75,000 हजार रुपये के नीचे, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं।

चांदी की चमक फीकी, भाव 75 हजार से नीचे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 170 रुपये की गिरावट के साथ 74,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 309 रुपये की गिरावट के साथ 74,661 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,651 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Also Read: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट साथ 82.01 पर पहुंचा

सोना के वायदा भाव भी सुस्त

सोने के वायदा भाव में भी गिरावट देखी गई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 68 रुपये की गिरावट के साथ 59,241 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की गिरावट के साथ 59,203 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,255 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,172 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Stock Market: Sensex, Nifty50 ने की सपाट शुरुआत, 2 प्रतिशत गिरे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement