facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST घटते ही बीमा पॉलिसियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, LIC ने मारी बाजी

Advertisement

LIC और प्राइवेट बीमाकर्ताओं के दम पर वित्त वर्ष 2026 में दिसंबर सबसे तेज ग्रोथ वाला महीना बना

Last Updated- January 12, 2026 | 8:28 AM IST
Insurance

जीवन बीमा उद्योग के न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) में नवंबर में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत वृद्धि हुई थी और दिसंबर में भी रफ्तार बरकरार रही। व्यक्तिगत जीवन बीमा प्रीमियम पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कमी के कारण पॉलिसियां ग्राहकों के बजट में आईं और जीवन बीमा उद्योग ने दिसंबर में न्यू बिजनेस प्रीमियम में करीब 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2026) के दौरान यह बीमा उद्योग में सर्वाधिक वृद्धि दर है। लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में जीवन बीमा उद्योग का एनबीपी 42,150.8 करोड़ रुपये रहा है, जिसमें एक साल पहले के 30,218.71 करोड़ रुपये की तुलना में 39.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

सरकारी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रीमियम सालाना आधार पर 57.45 प्रतिशत बढ़कर 21,293.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 13,523.9 करोड़ रुपये था।
बहरहाल निजी बीमा कर्ताओं का प्रीमियम सालाना आधार पर 24.93 प्रतिशत बढ़कर 20,856.9 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 16,694.85 करोड़ रुपये था।

एलआईसी का सबसे बड़ा सेग्मेंट- ग्रुप सिंगल प्रीमियम बिजनेस 75.9 प्रतिशत बढ़कर 14,730.93 करोड़ रुपये हो गया है, जो एक साल पहले 8,373.11 करोड़ रुपये था। व्यक्तिगत कारोबार से प्रीमियम 27.4 प्रतिशत बढ़कर 6,562.96 करोड़ रुपये हो गया है। निजी जीवन बीमाकर्ताओं का व्यक्तिगत कारोबार सालाना आधार पर 20.39 प्रतिशत बढ़कर 14,387.15 करोड़ रुपये, जबकि समूह बीमा 36.35 प्रतिशत बढ़कर 6,469.74 करोड़ रुपये हो गया है।

दिसंबर महीने में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 19.4 प्रतिशत बढ़कर 6,336.96 करोड़ रुपये हो गया है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम 14.55 प्रतिशत बढ़कर 3,108.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 25.08 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की और सालाना आधार पर उसका प्रीमियम बढ़कर 1,945.23 करोड़ रुपये हो गया है।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम सालाना आधार पर 24.97 प्रतिशत बढ़कर 1,567.72 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा जीबन बीमा कंपनियों की पॉलिसी की बिक्री दिसंबर में सालाना आधार पर 35.44 प्रतिशत बढ़कर 28 लाख हो गई है।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 8:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement