facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्विटर हैंडल हैक, हैकरों ने बदल दिया अकाउंट का नाम

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 4:48 PM IST
Official Twitter handle of Nepal's Prime Minister's Office hacked

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को गुरुवार को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया और उससे दो अनधिकृत ट्वीट किये गए। मीडिया ने यह खबर दी।

काठमांडू पोस्ट अखबार ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को हैकरों ने हैक कर लिया और एकाउंट का नाम बदलकर ‘ब्लर’ कर दिया।

हैकरों ने डिजिटल मुद्रा से संबंधित दो ट्वीट भी किये। इस खबर के अनुसार प्रचंड के सचिव रमेश मल्ला ने बताया कि कुछ समय के लिए हैकरों ने एकाउंट का अतिक्रमण किया लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

वैसे पीएमओ ट्विटर हैंडल से पिछला आधिकारिक ट्वीट बुधवार को किया गया था। हालांकि पीएमओ का ट्विटर एकाउंट को बहाल किये जाने के बाद भी अनधिकृत रिट्वीट नहीं हटाये गये।

माईरिपब्लिका अखबार की खबर है कि न तो पीएमओ और न ही सचिवालय ने इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक सूचना जारी की है।

अखबार में प्रधानमंत्री के प्रेस समन्वयक सूर्यकिरण शर्मा के हवाले से कहा गया है, ‘‘ कल से कुछ समस्या रही है। कुछ ट्वीट भी रिट्वीट किए गए हैं। तकनीशियन समस्या हल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा।’’

अखबार ने कहा कि 28 जनवरी को सैंकड़ों नेपाली सरकारी वेबसाइट घंटों तक ठप्प रही थीं जो किसी भी देश में सबसे बड़े साइबर हमलों में एक है तथा दर्शाता है कि नेपाल की साइबर व्यवस्था कमजोर है।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 4:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement