facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हडको ने रद्द की बॉन्ड  योजना, बनाई थी 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Advertisement

यदि हडको ने पूरी राशि जुटा ली होती तो इस इश्यू के लिए कट ऑफ दर 6.88 प्रतिशत होती

Last Updated- August 26, 2025 | 10:30 PM IST
HUDCO

सरकार के हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (हडको) ने मंगलवार को बॉन्ड से धन जुटाने की योजना रद्द कर दी। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि निवेशकों ने कंपनी की पेशकश की इच्छा से अधिक दरों की मांग की, जिसके कारण हडको को यह फैसला करना पड़ा है।

हडको ने बॉन्ड जारी करके 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी, जिसमें 500 करोड़ रुपये बेस इश्यू और 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू ऑप्शन था। सूत्रों ने बताया कि यदि हडको ने पूरी राशि जुटा ली होती तो इस इश्यू के लिए कट ऑफ दर 6.88 प्रतिशत होती।

कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अजय मंगलुनिया ने कहा, ‘उन्हें (हडको को) प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई। सरकारी बॉन्डों पर उच्च यील्ड के कारण निवेशक बेहतर स्प्रेड पर खरीदने को इच्छुक थे।’

राज्यों और केंद्र सरकार के बॉन्डों की आपूर्ति के दबाव और कई अनिश्तितताओं की वजह से घरेलू कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार इस समय देखो और इंतजार करो का रुख अपना रहा है। पिछले महीने में यील्ड मजबूत हुआ है, वहीं कॉर्पोरेट जगत उच्च कूपन दरों की पेशकश को लेकर सुस्त है।

कॉर्पोरेट बॉन्ड पर यील्ड में वृद्धि 10 साल के सरकारी प्रतिभूतियों में बढ़ते रुझान को दर्शाती है, जो अगस्त की शुरुआत में 6.3 प्रतिशत से बढ़कर मंगलवार तक 6.62 प्रतिशत हो गई है। 10 साल की सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड में वृद्धि की वजह केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त उधारी लेने की संभावना है।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement