facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg effect: अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी है गिरावट,अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 फीसदी टूटा

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 12:33 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को लगातार सातवें दिन गिरावट हुई। इस दौरान अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 20 प्रतिशत टूट गया। अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 20 प्रतिशत टूटकर 1,173.55 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया जो बीएसई पर इसका एक साल का निचला स्तर है।

अदाणी  पोर्ट्स के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई, अदाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अदाणी पॉवर में पांच फीसदी, अदाणी टोटल गैस में पांच फीसदी, अदाणी विल्मर में 4.99 फीसदी, एनडीटीवी में 4.98 फीसदी, एसीसी में 4.24 फीसदी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में तीन फीसदी की गिरावट आई।

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने उद्योगपति गौतम अदाणी  (Gautam Adani) की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिराावट आ रही है। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए आरोपों को खारिज किया है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement