facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूत

Advertisement

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्र ने दावा किया चांदी और कम लागत का असर दिख रहा है और चौथी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक इतिहास रचेगा

Last Updated- March 17, 2026 | 3:25 PM IST
Hindustan Zinc Ltd (HZL) CEO Arun Misra
हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्र | फाइल फोटो

हिंदुस्तान जिंक ने तीसरी तिमाही में चांदी के राजस्व में भारी उछाल और पांच वर्षों में अपनी सबसे कम लागत की मदद से अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक लाभ दर्ज किया। साकेत कुमार के साथ साक्षात्कार में कंपनी के सीईओ अरुण मिश्र ने लाभ की स्थिरता, चांदी व्यवसाय में विस्तार योजनाओं, लाभांश पर नजरिये और महत्त्वपूर्ण खनिजों में कंपनी के प्रवेश के बारे में विस्तार से बातचीत की। मुख्य अंश:

हिंदुस्तान जिंक ने पिछले पांच साल में जस्ता उत्पादन की सबसे कम लागत दर्ज की है। क्या आने वाली तिमाही में भी इतनी कम लागत को बनाए रखा जा सकता है?

हां, यह कमी ढांचागत रूप से टिकाऊ है। इसका एक मुख्य कारण कोयले और बिजली की कम लागत है। अब हम घरेलू कोयले का बड़ी मात्रा में इस्तेमाल कर पा रहे हैं और अपने पावर प्लांट पर काम कर रहे हैं ताकि जब भी ज्यादा घरेलू कोयला उपलब्ध हो, तो हम उसे कुशलता से इस्तेमाल कर सकें। जैसे-जैसे कोल इंडिया का विस्तार होगा, घरेलू कोयले की उपलब्धता और बेहतर होगी।

पिछले कुछ महीनों में चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है और इससे आपके मुनाफे में भी इजाफा हुआ है। क्या आपको उम्मीद है कि चांदी इसी रफ्तार से बढ़ती रहेगी? क्या आप उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं?

अगर हम अयस्क का ग्रेड बदल पाए, तो हम निश्चित रूप से चांदी का उत्पादन बढ़ाएंगे। लेकिन ग्रेड फिक्स है और जैसे-जैसे हम गहराई में जाते हैं, इसका प्रबंधन करना और मुश्किल होता जाता है। हम जो कर सकते हैं और सक्रियता के साथ कर रहे हैं, वह है रिकवरी पर अधिक जोर देना। हम मिलों में चांदी की रिकवरी बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

हमारे फ्यूमर प्लांट ने इस साल लगभग 8 टन का योगदान दिया। अगले बिजनेस प्लान साइकल में, इससे हमें 34-35 टन अतिरिक्त चांदी मिलनी चाहिए। हम एक सर्किट की डीप डीबॉटलनेकिंग भी कर रहे हैं, जिससे हमें एक लेड-सिल्वर केक मिलेगा जिसे आगे प्रोसेस किया जा सकता है। यह इस साल अप्रैल-मई के आसपास तैयार हो जाना चाहिए। इसके अलावा, हमने जिंक कंसंट्रेट में फंसी चांदी को निकालने के लिए 200 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। अगर इस पर उम्मीद के मुताबिक काम होता है, तो यह फ्यूमर रूट का विकल्प बन सकती है और आगे चलकर 30-35 टन और चांदी जोड़ सकती है।

आगे चांदी के दामों पर आपका क्या नजरिया है?

इस बारे में भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है। जनवरी में मुझे काफी भरोसा था कि चांदी 41 डॉलर तक पहुंचेगी और यह पहले ही उससे काफी आगे निकल चुकी है। आज के माहौल में, मैं कीमत का अंदाजा लगाकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहूंगा।

इस तिमाही में आप फिर से शुद्ध नकदी के लिहाज से मजबूत हो गए हैं। क्या शेयरधारकों को इस साल ज्यादा लाभांश मिलने की उम्मीद करनी चाहिए?

लाभांश बोर्ड का फैसला होता है। अभी हमारा फोकस वृद्धि पर है।

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement