facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में भारत के निजी क्षेत्र ने पकड़ी रफ्तार, HSBC फ्लैश PMI बढ़कर 61 पर पहुंचा; लगातार 47वें महीने 50 के पार

Advertisement

जून में भारत के निजी क्षेत्र का उत्पादन तेज़ी से बढ़ा, एचएसबीसी फ्लैश पीएमआई 61 पर पहुंचा, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की मजबूत मांग से मिला सहारा।

Last Updated- June 23, 2025 | 10:06 PM IST
Manufacturing Sector
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के निजी क्षेत्र का उत्पादन जून में सर्वाधिक तेजी से बढ़ा। निजी सर्वे के सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार निजी क्षेत्र का उत्पादन कुल नए ठेकों और अंतरराष्ट्रीय बिक्री के कारण तेजी से बढ़ा था।

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जून में बढ़कर 61 हो गया जबकि यह आंकड़ा मई में 59.3 था। यह सूचकांक लगातार 47वें महीने 50 के स्तर से ऊपर रहा। यह स्तर वृद्धि और संकुचन को अलग करता है। यह सूचकांक विनिर्माण और सेवा के मासिक उत्पादन को मापता है।

सर्वे के अनुसार, ‘विनिर्माण ने कारोबारी गतिविधियों में तेजी को दिशा दी। हालांकि सेवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से भी इस तेजी को मदद मिली। सर्वेक्षण में कहा गया कि यह वृद्धि दर क्रमश दो और 10 महीने के उच्चतम स्तर पर थी। पैनलिस्ट के अनुसार अनुकूल मांग प्रवृत्तियों, दक्षता लाभ और तकनीकी निवेश से उत्पादन को बढ़ावा मिला।’

एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जून में बढ़कर 58.4 हो गया जबकि यह मई में 57.6 था। नवीनतम आंकड़े के अनुसार परिचालन स्थितियों में अप्रैल 2024 के बाद सर्वाधिक सुधार हुआ। यह नए ऑर्डरों, आउटपुट, रोजगार डिलिवरी समय, खरीद स्टॉक के सूचकांकों के औसत भारांश से हुआ।

एचएसबीसी की भारत की मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि मई के लिए फ्लैश पीएमआई जून में मजबूत वृद्धि का संकेत देता है। नए निर्यात ऑर्डरों से विशेष तौर पर विनिर्माण क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देते रहे हैं। भंडारी ने बताया, ‘मजबूत वैश्विक मांग और पिछली बची हुई मांग पूरी करने के लिए विनिर्तामाओं ने नए लोगों को काम पर भी रखा। सेवा क्षेत्र में रोजगार वृद्धि मजबूत रही लेकिन मई के मुकाबले जून कमजोर रहा। अंतिम रूप से विनिर्माण और सेवा कंपनियों में इनपुट और आउटपुट मूल्यों में निरंतर इजाफा हुआ लेकिन दाम बढ़ने की दर में सुस्ती के संकेत मिले हैं।’

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement