facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूलिप पर कर में अस्पष्टता से लुढ़के बीमा शेयर, बाद में हुई थोड़ी भरपाई

Advertisement

जानकारों ने इंट्राडे कारोबार में बड़ी गिरावट का कारण यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) में कराधान में बदलाव के बारे में फैले भ्रम को बताया।

Last Updated- February 01, 2025 | 10:47 PM IST
Share market

केंद्रीय बजट में बीमा क्षेत्र के लिए कई घोषणाओं से इस क्षेत्र के शेयर लुढ़क गए। बजट घोषणाओं में स्पष्टता के बाद इन कंपनियों के शेयरों ने नुकसान की थोड़ी भरपाई की। हालांकि दिन के कारोबार में इनमें गिरावट आई।

जानकारों ने इंट्राडे कारोबार में बड़ी गिरावट का कारण यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) में कराधान में बदलाव के बारे में फैले भ्रम को बताया। इसके अलावा, करदाताओं को अधिक फायदा देने वाली नई कर व्यवस्था के बढ़ते आकर्षण को भी बीमा योजनाओं से निवेशकों को दूर करने वाला कारण बताया गया।

एक वरिष्ठ बीमा अधिकारी ने कहा, ‘बीमा शेयरों में गिरावट का बड़ा कारण यह था कि निवेशकों को भ्रम हो गया कि यूलिप से होने वाला लाभ अब करमुक्त नहीं रहेगा। मगर वास्तव में कराधान में बदलाव केवल 2.5 लाख रुपये से अधिक वाली की पॉलिसी को लेकर है और यह निवेशकों के लिए अच्छी बात है।’ विशेषज्ञों के मुताबिक 2.5 लाख रुपये से अधिक प्रीमियम वाले सभी यूलिप 1 अप्रैल, 2026  से पूंजीगत लाभ कराधान के पात्र होंगे। इस समय कुछ पॉलिसियों से मिलने वाले लाभ पर निवेशकों के स्लैब के आधार पर कर लगाया जाता है।

बॉम्बे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी (बीसीएएस) में सचिव किंजल भूता ने कहा, ‘मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक अगर प्रीमियम राशि 2.5 लाख रुपये से अधिक रहती है तो ऐसे यूलिप को पूंजीगत परिसंपत्ति माना जाता है। मगर यह पूंजीगत बीमित राशि के 10 फीसदी से अधिक के प्रीमियम वाले यूलिप पर लागू नहीं होता है। अब समानता लाने के लिए वे सभी सभी यूलिप जो धारा 10(10डी) की छूट की किसी भी शर्त को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें पूंजीगत संपत्ति माना जाएगा।’

उद्योग के अधिकारियों के मुताबिक यह बदलाव यूलिप निवेशकों के लिए फायदेमंद रहेगा। मगर जानकारों का कहना है कि नई कर व्यवस्था के बढ़ते आकर्षण को देखते हुए कुछ निवेश बीमा जैसे कर बचत विकल्पों के बदले म्युचुअल फंड में जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement