facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निवेशकों के पास भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे का हिस्सा बनने का मौका : मोदी

Advertisement

शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण में मोदी ने 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Last Updated- October 17, 2023 | 12:42 PM IST
Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि निवेशकों के पास देश के साथ साझेदारी करने और भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईईसी) का हिस्सा बनने का अवसर है। यहां ‘ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि भारत ने गलियारे पर आम सहमति बनाने के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन में जोर दिया।

मोदी ने कहा कि बहुत कम देशों को विकास, जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और मांग का सौभाग्य मिला हुआ है। साथ ही उन्होंने वैश्विक निवेशकों को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास में जब भी भारत की समुद्री क्षमताएं मजबूत हुई हैं तो इससे देश तथा दुनिया को फायदा हुआ है।

उनकी सरकार पिछले 9-10 वर्षों में समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। शिखर सम्मेलन के तीसरे संस्करण में मोदी ने 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में 4,539 करोड़ रुपये के ‘टूना टेकरा ऑल-वेदर डीप-ड्राफ्ट टर्मिनल’ की आधारशिला भी रखी, जिसे भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे की सहायता के लिए विकसित किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement