facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ और बीमा कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने का प्रयास कर रहा IRDAI: चेयरमैन देवाशीष पांडा

Advertisement

नियामक को लगता है कि खास आकार और परिपक्वता की इन कंपनियों को सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए जाना चाहिए।

Last Updated- October 22, 2024 | 9:55 PM IST
Debasish Panda, Chairman, IRDAI
Representative Image

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने मंगलवार को कहा कि नियामक चुनिंदा बीमा कंपनियों से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने के लिए बातचीत कर रहा है।

नियामक को लगता है कि खास आकार और परिपक्वता की इन कंपनियों को सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए जाना चाहिए। इसके अलावा नियामक ऐसी अन्य कंपनियों को भी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के लिए प्रेरित कर रहा है जो एक विशेष आकार और अनुभव प्राप्त कर चुकी हैं, क्योंकि इससे पॉलिसीधारकों और निवेशकों के लिए अधिक पारदर्शिता और अधिक मूल्य आएगा।

पांडा ने सीआईआई के एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘हम सूचीबद्धता के लिए तैयार चुनिंदा कंपनियों से बातचीत करने जा रहे हैं जो हमें लगता है कि सूचीबद्धता के लिए तैयार हैं। फिलहाल यह कार्य जारी है।’ उन्होंने बताया, ‘कुछ कंपनियां सूचीबद्धता के लिए बाजार नियामक के समक्ष जा रही हैं। हमने प्रक्रिया को बेहद सहज बना दिया है। हमने बाजार नियामक तक जाने वाली कंपनियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने को आसान बना दिया है।’

फिलहाल 5 जीवन बीमा कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इनमें भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (मैक्स फाइनैंशियल सर्विसिज के जरिये) शामिल हैं।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement