facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक संकट के बीच L&T की बड़ी छलांग, खाड़ी देशों से मिले रिकॉर्ड ऑर्डर; ऑर्डर बुक 5.79 लाख करोड़ के पार

Advertisement

एलऐंडटी को खाड़ी देशों से मिल रहे ऑर्डर और भारत में बुनियादी ढांचे के निवेश से उम्मीद, कंपनी ने ऑर्डर बुक और मुनाफे में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी।

Last Updated- June 17, 2025 | 10:31 PM IST
L&T ESG bonds
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एस .एन. सुब्रमण्यन ने आज यहां ऑनलाइन आयोजित कंपनी की 80वीं सालाना आम बैठक में कहा कि चल रहे युद्धों और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की वजह से वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद, पश्चिम एशियाई क्षेत्र से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं और भारत में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के निवेश से कंपनी की वृद्धि को मजबूती मिल रही है।

चेयरमैन ने कहा, भारत में बुनियादी ढांचे पर मजबूत सरकारी खर्च और ऊर्जा परिवर्तन, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में बढ़ता निजी निवेश सकारात्मक गति का संकेत देता है।

सुब्रमण्यन ने कहा, वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद आपकी कंपनी ने प्रमुख प्रदर्शन मानकों में मजबूत वृद्धि दर्ज की। इस साल समूह का ऑर्डर 3.57 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 18 फीसदी ज्यादा है और यह बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्रों में हासिल हुए ऑर्डर से प्रेरित है। पिछले वर्ष की तरह खाड़ी देशों में निरंतर पूंजीगत व्यय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑर्डर हासिल करने को बढ़ावा दिया, जो लगातार दूसरे वर्ष देसी ऑर्डर से अधिक रहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी इजरायल और ईरान युद्ध की स्थिति पर कड़ी नज़र रख रही है।

चेयरमैन ने वित्त वर्ष 2024-25 को भू-राजनीतिक बदलावों, उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु चुनौतियों और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों द्वारा आकार लेने वाला एक परिवर्तनकारी वर्ष बताया। उन्होंने कहा, इन जटिलताओं के बीच एलऐंडटी ने डिजिटल उपकरणों को अपनाकर, निष्पादन क्षमताओं को बढ़ाकर और टिकाऊ समाधान पेश करके लचीलापन दिखाया है।

कंपनी ने साल की समाप्ति 5.79 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च ऑर्डर बुक के साथ किया, जो सालाना आधार पर 22 फीसदी ज्यादा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ऑर्डर कुल का 46 फीसदी है।

वर्ष के दौरान समूह का राजस्व 16 फीसदी बढ़कर 2.56 लाख करोड़ रुपये हो गया और शुद्ध लाभ 15 फीसदी बढ़कर 15,037 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement