facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC Q4 Results: Q4 में कंपनी को ₹19,013 करोड़ का मुनाफा, प्रति शेयर ₹12 के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

LIC की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में शुद्ध प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.52 लाख करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 27, 2025 | 6:53 PM IST
LIC
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 27 मई को वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के रिजल्ट की घोषणा कर दी। कंपनी ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19,013 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 13,763 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। 

LIC ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर 12 रुपये के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण करने के लिए 25 जुलाई 2025 को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय की गई है।

Also Read: ₹1,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में यह कस्टमर सर्विस कंपनी, हाई-टेक, ट्रैवल, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में देती हैं सेवाएं

प्रीमियम आय में कमी, सॉल्वेंसी अनुपात में सुधार

LIC की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में शुद्ध प्रीमियम आय 1.47 लाख करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.52 लाख करोड़ रुपये थी। कंपनी का 13 महीने का पर्सिस्टेंसी अनुपात 31 मार्च 2025 को 68.62 प्रतिशत रहा, जो पिछले तिमाही में 68.61 प्रतिशत और पिछले साल 71.86 प्रतिशत था। 

इसके अलावा, LIC का सॉल्वेंसी अनुपात 31 मार्च 2025 को 2.11 गुना रहा, जो एक साल पहले 1.98 गुना था। यह अनुपात कंपनी की वित्तीय मजबूती को दर्शाता है। 27 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर LIC के शेयर लगभग स्थिर रहे और प्रति शेयर 870.7 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement