facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दवाओं-खाद्य का व्यापार अब और तेज! सीमा शुल्क विभाग ने आयात-निर्यात प्रक्रिया में दी नई रफ्तार

Advertisement

 केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने विश्व सीमा शुल्क संगठन के ‘सेफ’  मसौदे के तहत एईओ कार्यक्रम को लागू किया है।

Last Updated- April 11, 2025 | 11:13 PM IST
Export
प्रतीकात्मक तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क निदेशालय (डीआईसी) खाद्य, औषधियों और कृषि व्यापार के शीघ्र आयात-निर्यात के लिए कार्य कर रहा है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत डीआईसी अधिकृत आर्थिक संचालन (एईओ) मसौदे के तहत खाद्य, औषधियों और कृषि व्यापार के लिए उत्तरदायी नियामकीय एजेंसियों के साथ इनकी सुरक्षा, गुणवत्ता और कानून पालने को त्वरित ढंग से लागू करने पर कार्य कर रहा है।    

भारत अपनी तरफ से एईओ मसौदे के तहत पारस्परिक मान्यता समझौते (एमआरए)  वाले देशों को सुविधा मुहैया करवाएगा। इससे इन देशों में शामिल अमेरिका से व्यापार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। भारत ने व्यापार में अड़चन आने की स्थिति में कार्गो क्लीयरेंस, जांच स्थल कम करने और प्राथमिकता देने के लिए ऐसी ही समझौते दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, हॉन्गकॉन्ग, जापान, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ किए हैं।

 केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने विश्व सीमा शुल्क संगठन के ‘सेफ’  मसौदे के तहत एईओ कार्यक्रम को लागू किया है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि डीआईसी नियामकीय निकायों से एआईओ प्रमाणित कारोबार के आयात-निर्यात की त्वरित स्वीकृति के अलावा सीमा शुल्क के शीघ्र क्लीयरेंस के लिए प्रयासरत है। 

इन नियामकीय एजेंसियों में भारतीय खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण; केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन; पौध संरक्षण, संगरोध (क्वारंटाइन) व भंडारण निदेशालय और पशु संगरोध और प्रमाणीकरण सेवाएं शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘यह भारत सरकार की घरेलू पहल है और यह एमआरए से अलग है। इसके एक बार लागू होने की स्थिति में एईओ प्रमाणित आयातक व निर्यातक को सीमा शुल्क के अलावा साझेदार एजेंसियों से त्वरित स्वीकृति मिलने का फायदा मिलेगा। इससे संबंधित व्यापारियों को को त्वरित ढंग से समुचित क्लीयरेंस, विश्वास आधारित क्लीयरेंस प्रणाली मिलेगी।’

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement