facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

25 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण के लिए मंत्रालय ने किया नीति आयोग से संपर्क, चीनी क्षेत्र की अन्य मांगों पर भी विचार कर रहा केंद्र

Advertisement

भारत ने सत्र 2022-23 में बड़े स्तर पर चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, उस समय 64 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था। इससे पहले 2021-22 में चीनी का निर्यात सर्वाधिक 1.1 करोड़ टन हुआ था

Last Updated- September 26, 2024 | 9:47 PM IST
ethanol production

खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को बताया कि खाद्य मंत्रालय ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंचने के बाद अब नीति आयोग से अगले वर्षों में 25 फीसदी मिश्रण का खाका तैयार करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2023-24 अक्टूबर में समाप्त होगा। अभी तक देश पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के 14 फीसदी राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच चुका है। जोशी ने कहा कि केंद्र घरेलू चीनी क्षेत्र की अन्य मांगों पर भी विचार कर रहा है। इन मांगों में चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य 31 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाना भी शामिल है।

जोशी ने इस्मा द्वारा आयोजित भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा सम्मेलन के इतर कहा, ‘हम अक्टूबर से शुरू होने वाले 2024-25 के सत्र में चीनी के उत्पादन के आंकड़ों को देखना चाहेंगे। इसके बाद ही निर्यात के किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। उद्योग ने हमें कुछ आंकड़े दिए हैं जबकि हमारे अपने इनपुट पर भी कुछ अनुमान हैं।’

भारत ने सत्र 2022-23 में बड़े स्तर पर चीनी निर्यात की अनुमति दी थी, उस समय 64 लाख टन चीनी का निर्यात हुआ था। इससे पहले 2021-22 में चीनी का निर्यात सर्वाधिक 1.1 करोड़ टन हुआ था।

जोशी ने कहा कि अच्छे मॉनसून के कारण सत्र 2024-25 (अक्टूबर से सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का आसार अच्छा नजर आता है। एथनॉल आपूर्ति वर्ष 2022-23 में (नवंबर-अक्टूबर) में दाम तय किए जाने के बाद इसके दाम में वृद्धि नहीं की गई है। अभी गन्ने के रस से तैयार एथनॉल का मूल्य 65.61 लीटर है जबकि बी हैवी शीरे का मूल्य 60.73 रुपये लीटर और सी हैवी शीरे का मूल्य 56.28 रुपये लीटर है।

इससे पहले खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा था कि मॉनसून अच्छा रहने के कारण उद्योग 2024-25 में गन्ने की अच्छी फसल की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और चीनी उद्योग की पहले से तैयार नीतियों के कारण सत्र 2023-24 में गन्ना का बकाया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है और 99 फीसदी बकाया का निपटान हो चुका है।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement