facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल इलाज के लिए बुधवार को आएंगे Delhi AIIMS

Advertisement

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी

Last Updated- April 19, 2023 | 11:11 AM IST
Nepal PM

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल बुधवार को उपचार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति पौडेल (78) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक महीने के भीतर दूसरी बार मंगलवार को यहां के एक अस्पताल (टीयू टीचिंग अस्पताल) में भर्ती कराया गया था।

‘काठमांडू पोस्ट’ ने राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार किरन पोखरेल के हवाले से बताया कि पौडेल नयी दिल्ली स्थित एम्स में उपचार कराएंगे।

खबर के मुताबिक, पौडेल को बुधवार सुबह एयर एम्बुलेंस के जरिये भारत ले जाया जाएगा।

मंगलवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल, उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री पूर्ण बहादुर खड़का सहित अन्य नेताओं ने पौडेल का हालचाल जाना था।

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पौडेल ने पेट में दर्द की शिकायत की थी।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement