facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के कारोबारी मॉडल की सफलता के बाद Netflix ने 116 देशों में दरें घटाईं

Advertisement

Netflix ने भारत में 2021 में कम कीमत वाली वाली योजना शुरू की थी

Last Updated- April 19, 2023 | 11:24 AM IST
netflix

मनोरंजन क्षेत्र की ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स ने भारत में अपने कारोबारी मॉडल की सफलता के बाद 116 देशों में अपनी सेवाओं (सब्सक्रिप्शन) की दरों में कमी की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेटफ्लिक्स ने भारत में 2021 में कम कीमत वाली वाली योजना शुरू की थी। उसके बाद सालाना आधार पर उसके ग्राहकों की संख्या में 30 प्रतिशत और राजस्व में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने पहली बार ‘सब्सक्रिप्शन’ दरों में 20 से 60 प्रतिशत की कमी की थी। यह कदम उसने भारतीय बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए उठाया था।

नेटफ्लिक्स ने अपने मार्च, 2023 तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि इस कटौती से 2022 में उसके राजस्व में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2021 में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत का था। इस सफलता से सीखते हुए कंपनी ने पहली तिमाही में 116 अतिरिक्त देशों में अपनी सेवा दरों में कटौती की है।

जिन देशों में ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंपनी ने कीमतों में कमी की है, उनका वित्त वर्ष 2021-22 में उसके कुल राजस्व में पांच प्रतिशत से भी कम का योगदान था।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement