facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

New Shop जुटाएगी 2.5 करोड़ डॉलर

Advertisement

रेडवुड इक्विटी पार्टनर्स के साथ साझेदारी; 18 राज्यों में 300 स्टोर, चालू वित्त वर्ष में 500 स्टोर का लक्ष्य

Last Updated- January 13, 2025 | 11:00 PM IST
Funding Round

नई दिल्ली मुख्यालय वाली कन्वीनेएंस स्टोर चेन न्यू शॉप 2.5 करोड़ डॉलर जुटा रही है। न्यू शॉप ने हाल में अपनी प्रतिस्पर्धी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की 24सेवन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने परिसंपत्ति स्थानांतरण सौदे के तहत 24सेवन के स्टोरों का अधिग्रहण किया है। मामले से अवगत लोगों ने बताया कि कंपनी ने एक सौदे के तहत दक्षिण कोरियाई निवेशक रेडवुड इक्विटी पार्टनर्स को शामिल किया और उसके बाद पूंजी जुटाने की योजना बनाई।

पांच साल पुरानी न्यू शॉप प्रमुख महानगरों के बाहर शहरों और कस्बों में लगभग 300 स्टोर चलाती है। यह नेटवर्क 18 राज्यों के 35 शहरों में हर महीने 50 लाख उपयोगकर्ताओं को सेवा देता है। न्यू शॉप को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में 500 स्टोर खुलेंगे जिनमें गॉडफ्रे फिलिप्स से सौदे के तहत हासिल स्टोर भी शामिल हैं।

कंपनी अमेरिकी और पश्चिम एशियाई निवेशकों के साथ पूंजी जुटाने के लिए बात कर रही है। न्यू शॉप में मौजूदा निवेशकों में एंटहिल वेंचर्स, जैंडर और गुड गेम वेंचर्स शामिल हैं। न्यू शॉप की स्थापना वर्ष 2019 में आस्था अलमस्त, चरक अलमस्त और मणि देव ग्यावली ने मिलकर की थी।

रेडवुड का मानना है कि भारत के कन्वेंस स्टोर बिजनेस में निवेश के लिए यह उपयुक्त समय है। यदि देश अपनी आर्थिक वृद्धि में प्रति व्यक्ति आय जीडीपी 3,000-4,000 डॉलर का लक्ष्य हासिल करता है तो यह सेगमेंट तेजी से बढ़ सकता है। भारत में प्रति व्यक्ति आय मौजूदा समय में 3,000 डॉलर के आसपास है।

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement