facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथ

Advertisement

सीएम योगी का भरोसा- अफवाहों से बचें, समय पर बुकिंग करें; सरकार ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

Last Updated- March 26, 2026 | 3:26 PM IST
Yogi Adityanath
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रसोई गैस के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। इसी तरह आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं।

समय पर बुकिंग करें

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैला कर राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पश्चिम एशिया युद्ध के पहले अगर किसी के घर रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो वह आज पांचवें या छठे दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है।

Also Read: तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय पर ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, आपकी बारी आने पर रसोई गैस आपके घर तक पहुंच जाएगी। सरकार ने सभी जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जैसे पहले गैस सिलेंडरों की घर पर डिलीवरी होती थी, वैसे ही अब भी होगी। इसके लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

पश्चिम एशिया युद्ध का असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान-अमेरिका युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। अगर युद्ध लंबा चला, तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। लोगों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि घबराहट या दुष्प्रचार में आने से स्थिति और खराब हो सकती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा रखें और संयम बनाए रखें।

Advertisement
First Published - March 26, 2026 | 3:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement