facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSEL सेटलमेंट प्लान को कारोबारियों की बड़ी मंजूरी, मिलेगा 1,950 करोड़ रुपये का भुगतान

Advertisement

कंपनी ने 5,682 कारोबारियों के साथ एकमुश्त सौहार्दपूर्ण और अंतिम निपटान के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी), मुंबई में सेटलमेंट के लिए योजना दाखिल की थी।

Last Updated- May 20, 2025 | 11:08 PM IST
Order
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नैशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) ने मंगलवार को कहा कि एक्सचेंज के 92 प्रतिशत से अधिक कारोबारियों ने 1,950 करोड़ रुपये के एकमुश्त निपटान को मंजूरी दे दी है।

पैतृक 63 मूंस टेक्नोलॉजीज के निवेश वाली कंपनी ने 5,682 कारोबारियों के साथ एकमुश्त सौहार्दपूर्ण और अंतिम निपटान के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी), मुंबई में सेटलमेंट के लिए योजना दाखिल की थी। यह मामला 2013 में एनएसईएल में भुगतान संकट से जुड़ा है, जिसके कारण व्यापारियों का पैसा लंबे समय तक फंसा रहा। इस सेटलमेंट का मूल रूप से प्रस्ताव एनएसईएल इन्वेस्टर्स फोरम ने किया था।

एनएसईएल ने कहा, ‘सेटलमेंट की योजना के अनुसार 5,682 कारोबारियों को 31 जुलाई, 2024 को बकाया राशि के अनुपात में 1,950 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। इस सेटलमेंट का मतलब होगा समूह के खिलाफ कानूनी मामलों को बंद करना और साथ ही 63 मूंस के पक्ष में कारोबारियों के सभी अधिकारों का हस्तांतरण।’ ई-वोटिंग परिणामों पर स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट से पता चला कि संख्या में 92.81 प्रतिशत और वैल्यू के संदर्भ में 91.35 प्रतिशत कारोबारियों ने सेटलमेंट के लिए अपनी सहमति देते हुए प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। एनएसईएल ने इससे पहले अगस्त 2013 में 7,000 से अधिक उन कारोबारियों को लगभग 179 करोड़ रुपये का भुगतान किया था जिनका बकाया 10 लाख रुपये से कम था। एनएसईएल ने कहा कि 10 लाख रुपये से अधिक के दावों वाले शेष 5,683 व्यापारियों को लगभग 49 प्रतिशत से 64 प्रतिशत रकम वापस मिलेगी।

 

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement