facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kota में एक और छात्र ने किया सुसाइड, 2023 में अब तक 19 छात्रों ने की आत्महत्या

Advertisement

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला प्रजापत यहां एक साल पहले आया था और एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था।

Last Updated- August 11, 2023 | 7:31 PM IST
Suicide- आत्महत्या
Shutter Stock

राजस्थान के कोटा (Kota) में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की तैयारी कर रहे 17-वर्षीय अभ्यर्थी ने यहां अपने छात्रावास में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बीते दो सप्ताह में आत्महत्या का यह तीसरा मामला 

बीते दो सप्ताह में इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे छात्रों की संदिग्ध आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कोटा के महावीर नगर इलाके में गुरुवार शाम को मनीष प्रजापत का शव उसके कमरे के पंखे से लटका हुआ पाया गया। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा संदिग्ध रूप से आत्महत्या का इस साल का यह 19वां मामला है।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला प्रजापत यहां एक साल पहले आया था और एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था।

जवाहर नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में प्रजापत के पिता उससे मिलने यहां आए थे और पांच दिन रुकने के बाद गुरुवार को घर के लिए निकले। लड़के ने अपने पिता के जाने के कुछ घंटों बाद ही यह चरम कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर ने गुरुवार शाम को छात्रावास के भोजनालय में रात का खाना खाया और करीब सात बजे अपने कमरे में चला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेन से आजमगढ़ जा रहे उसके पिता ने छात्रावास की देखभाल करने वाले व्यक्ति को उनके बेटे को देखने के लिए भेजा, क्योंकि वह कॉल नहीं उठा रहा था।  खिड़की से झांकने पर व्यक्ति ने प्रजापत को चादर की मदद से पंखे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव हो सकता है एक कारण

पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा ने बताया कि किशोर की कथित आत्महत्या के पीछे पढ़ाई का दबाव एक कारण हो सकता है, क्योंकि प्रजापत पढ़ाई में कमजोर बताया गया।

अगस्त महीने में इस तरह की दो और घटनाएं हुईं, जिनमें नीट की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले 17-वर्षीय मनोज छाबड़ा और जेईई की तैयारी कर रहे बिहार के चम्पारण के भार्गव मिश्रा ने क्रमश: तीन और चार अगस्त को विज्ञान विहार तथा महावीर नगर स्थित छात्रावासों के अपने-अपने कमरों में कथित रूप से आत्महत्या की थी।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement