facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के गांवों-कस्बों में 10 में से 4 को ही पसंद UPI

Advertisement

UPI का इस्तेमाल करने वाले 40 % इसे लेनदेन का पसंदीदा तरीका मानते हैं। ईवाई और सीआईआई की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार केवल दो लोग नकद भुगतान को वरीयता देते हैं

Last Updated- December 17, 2024 | 10:50 PM IST
UPI इकोसिस्टम में PhonePe और Google Pay का बढ़ रहा एकाधिकार? NPCI उठाने जा रही यह कदम, PhonePe, Google Pay creating a duopoly in India's UPI space? NPCI to check

देश के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में तत्काल लेनदेन कराने वाली एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) का इस्तेमाल करने वाले 10 में से केवल चार लोग ही (40 फीसदी) इसे लेनदेन का पसंदीदा तरीका मानते हैं। ईवाई और सीआईआई की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार इनमें से केवल दो लोग नकद भुगतान को वरीयता देते हैं। हालांकि ऐसे क्षेत्रों में वित्तीय लेनदेन का सबसे पसंदीदा तरीका यूपीआई ही है।

देश में 40 करोड़ से अधिक लोग इस भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 के हर माह में इससे औसतन 14.13 अरब लेनदेन दर्ज किए थे।

रिपोर्ट के अनुसार इस सर्वेक्षण में शामिल करीब 11 फीसदी प्रतिभागियों ने देश के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में यूपीआई को भुगतान के रूप में वरीयता नहीं दी है। इस सर्वेक्षण में 1,033 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और इसमें 73 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों से थे और 22 फीसदी महिलाएं थीं। इस सर्वेक्षण में दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर के लोग शामिल थे।

ईवाई इंडिया के सीनियर पार्टनर व वित्तीय सेवा (घरेलू) के परामर्श प्रमुख सौरभ चंद्रा ने कहा, ‘हमारी रिपोर्ट के निष्कर्ष वित्तीय संस्थानों के लिए विशेष रूप से ग्रामीण और कस्बाई भारत में अनूठे बचत और निवेश समाधान पेश करने के लिए एक उर्वर जमीन का सुझाव देते हैं।’

Advertisement
First Published - December 17, 2024 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement