facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paris Olympics 2024: नीरज चोपड़ा पर आज पूरे देश की निगाहें, 8 अगस्त के लिए भारत का शेड्यूल; कब-कहां देखें लाइव मैच

Advertisement

India At Paris Olympics 2024: Neeraj Chopra आज रात 11:55 बजे (IST) अपने 2020 टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल की रक्षा करेंगे।

Last Updated- August 08, 2024 | 12:38 PM IST
Indian Olympics
India At Paris Olympics 2024: Complete Schedule Of India Events On August 8

2024 पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के 13वें दिन (8 अगस्त) भारत के नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें होंगी। वह रात 11:55 बजे (IST) अपने 2020 टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल की रक्षा करेंगे। वहीं, भारत की पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए स्पेन के खिलाफ खेलेगी। यह मैच शाम 5:30 बजे (IST) होगा। टीम टोक्यो ओलंपिक के अपने पदक की रक्षा के लिए मैदान में उतरेगी।

एथलेटिक्स में, ज्योति याराजी आज दोपहर 2:05 बजे महिला 100 मीटर बाधादौड़ में भाग में हिस्सा लेंगी। कुश्ती में, अमन सहरावत और अंशु मलिक आज दोपहर 3:00 बजे मैट पर उतरेंगे। अमन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में और अंशु महिलाओं के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में मुकाबला करेंगी।

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा, बोलीं- ‘मैं हार गई…’

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर आज दोपहर 12:30 बजे से महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट के सेकेंड राउंड में खेलेंगी।

Paris Olympics 2024: India schedule for August 8

Indian events Indian athletes in action today Time (IST)
Golf (Women’s Individual) Aditi Ashok and Diksha Dagar 12:30
Athletics (Women’s 100m Hurdle Repechage) Jyothi Yarraji 14:05
Wrestling (Men’s 57kg freestlye) Aman Sehrawat 15:00 onwards
Wrestling (Women’s 57kg freestlye) Anshu Malik 15:00 onwards
Hockey (Men’s Bronze Medal Match) India vs Spain 17:30
Athletics (Men’s Javelin Throw; Finals) Neeraj Chopra 23:55

8 अगस्त के पेरिस ओलंपिक्स 2024 के मैच इन टीवी चैनल्स पर देखें

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के 8 अगस्त के मैच इन टीवी चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट होंगे:

  • स्पोर्ट्स 18 1 एचडी/एसडी
  • स्पोर्ट्स 18 2 एचडी/एसडी
  • वीएच1
  • एमटीवी
  • कलर्स नेटवर्क्स
  • स्पोर्ट्स 18 3 एचडी/एसडी

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के 8 अगस्त के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर होगी।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement