facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमृतकाल में बना संसद भवन, उत्कृष्टता की ओर होगी भारत की नई शुरुआत: अमित शाह

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 5:50 PM IST
Historic 'Sengol' to be installed in new Parliament House: Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन पर देश की जनता को बधाई दी और कहा कि यह उत्कृष्टता की दिशा में देश की यात्रा का शुरुआती बिंदु है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह यहां नए संसद भवन का उद्घाटन किया। शाह ने ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड’ हैशटेग के साथ ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नई संसद राष्ट्र को समर्पित की। यह भवन न केवल वह स्थान है जहां लोगों की आकांक्षाएं फलीभूत होंगी, बल्कि यह अमृत काल के दौरान हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में भारत की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक भी है।’

गृह मंत्री ने कहा कि मोदी द्वारा नए संसद भवन में स्थापित ‘सेंगोल’ (राजदंड) भारत की सांस्कृतिक विरासत को वर्तमान से जोड़ता है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारी समृद्ध संस्कृति में नीतिपरायणता के महत्व के बारे में भारत की भावी पीढ़ियों को याद दिलाता रहेगा।’

Also read: नए संसद भवन से पीएम मोदी का आह्वान, कहा-भारत को ‘विकसित’ बनाने के लिए जी जान से जुटना होगा

शाह ने ‘श्रम योगियों’ (श्रमिकों) को भी बधाई दी, जिन्होंने रिकॉर्ड समय में नए संसद भवन के देश के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 5:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement