facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pele Funeral Update: पेले का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन सांतोस में

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 12:25 PM IST
pele
PTI

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने जिस मैदान पर अपने कैरियर के कुछ सबसे यादगार मैच खेले थे , उसी पर सोमवार और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा । पेले के क्लब सांतोस ने एक बयान में कहा कि लोग विला बेलमिरो स्टेडियम पर उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले का गुरुवार को लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे ।

सांतोस ने कहा कि तीन बार के विश्व कप चैम्पियन पेले की पार्थिव देह के साथ ताबूत सोमवार को सुबह अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से निकलेगा और मैदान के बीचोंबीच उसे रखा जायेगा। लोगों के लिये दर्शन सुबह दस बजे से खुलेंगे और अगले दिन सुबह दस बजे तक जारी रहेंगे । सांतोस की सड़कों से पेले का जनाजा निकलेगा और उनकी सौ वर्ष की मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा ।

ब्राजीली मीडिया रपटों के अनुसार पेले की मां बिस्तर से उठ नहीं सकती हैं। उन्हें सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोल एक्यूमेनिका में दफनाया जायेगा । पेले का घर सांतोस में है जहां उन्होंने जीवन का अधिकांश समय गुजारा । उम्र के आखिरी पड़ाव पर वह गुआरूजा में बस गए थे ।

यह भी पढ़ें: पेले ने दुनिया को फुटबॉल से मोहब्बत करना सिखाया

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement