facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मेडिकल डिवाइस पार्क : 59 उद्यमियों को आवंटित किए गए प्लॉट

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 10:00 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) दिल्ली के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में अब तक 59 उद्यमियों को भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। यीडा के सेक्टर 28 में 350 एकड़ जमीन पर स्थापित हो रहे इस पार्क में देश की नामी मेडिकल डिवाइस कंपनियों ने अपनी इकाई लगाने की इच्छा जताई है।

बुधवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अरुणवीर सिंह ने 26 आवंटियों को आवंटन पत्र व चेकलिस्ट व लीज प्लान सौंपा ।

मुख्य कार्याधिकारी (CEO) ने बताया कि भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में इस मेडिकल डिवाइसेज पार्क को विश्व स्तरीय सुविधासंपन्न बनाने पर तीव्रगति से कार्य किया जा रहा है।

इस मेडिकल डिवाइसेज पार्क में मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स भारत सरकार द्वारा एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल की स्थापना भी की जा रही है। इससे इंडस्ट्रियलिस्ट को अब एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंटेशन, एक्सपोर्ट ग्रांट, एमएआई ग्रांट आदि कार्यों के लिए कहीं और जाने आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का निर्माण कार्य भी प्राधिकरण द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का यह क्षेत्र बेहतर रोड, मेट्रो, हाईवे, पोड टैक्सी, बुलेट ट्रेन से भी कनेक्ट होने जा रहा है।

मेडिकल डिवाइस पार्क के आवंटियों ने सेक्टर 28 में कॉमन फाइर हाइड्रांट फैसिलिटीज़ की उपलब्धता की मांग की साथ ही पार्क मैं काम करने के लिए आने वाले वर्कर्स के लिए रहने की सुविधा का सुझाव दिया गया, मेडिकल डिवाइसेज पार्क के आवंटियों के लिये आवासीय भूखंडों की व्यवस्था, यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइस डिवाइसेज पार्क योजना के साइनेज बोर्ड लगाने, ट्रांसपोर्टेशन की वयवस्था, सुरक्षा आदि के संबंध में सुझाव दिये गये। CEO ने कहा कि सेक्टर 28 में कॉमन हाइड्रैंट फैसिलिटी की सुबिधा प्रदान की जायेगी, हाईवे पर साइनेज की ववस्था करने हेतु महा प्रबंधक परियोजना को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के करीब के गावों में व प्राधिकरण क्षेत्र में बने सेक्टर में आवासीय सुबिधा उपलब्ध है।

प्राधिकरण की ओर से सेक्टर 33 में ट्रांसपोर्ट नगर की योजना लायी जा रही है जिससे ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिल जायेगी। प्राधिकरण द्वारा इस सेक्टर में एक पुलिस थाना अथवा चौकी की स्थापना करवायी जाएगी। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में दो फ़्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण भी करवाया जाएगा जिससे कम बजट वाले उद्योगपतियों को भी किराये पर फैक्ट्री लगाने व अपना बिजनेस शुरू करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement