facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत विस्तारवाद की नहीं बल्कि विकास नीति का समर्थक, PM मोदी ने ब्रुनेई में दिया बयान

Advertisement

ब्रुनेई की यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर की यह उनकी पांचवीं आधिकारिक यात्रा है।

Last Updated- September 04, 2024 | 10:21 PM IST
India is not a supporter of expansionism but of development policy, PM Modi gave statement in Brunei भारत विस्तारवाद की नहीं बल्कि विकास नीति का समर्थक, PM मोदी ने ब्रुनेई में दिया बयान

PM Modi Brunei visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परोक्ष रूप से चीन के संदर्भ में बुधवार को कहा कि भारत विस्तारवाद की नहीं बल्कि विकास की नीति का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी की ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा के दौरान दोनों देशों ने क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री की सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ रक्षा, व्यापार समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ भारत और ब्रुनेई ने द्विपक्षीय साझेदारी को उच्च स्तर तक बढ़ाने की कवायद को अमली जामा पहनाया।

मोदी ने ब्रुनेई को भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में एक महत्त्वपूर्ण साझेदार बताया। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार और निवेश, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई विषयों पर द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने आईसीटी, फिनटेक, साइबर सुरक्षा, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशने और उसे आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

सिंगापुर पहुंचे प्रधानमंत्री

ब्रुनेई की यात्रा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर की यह उनकी पांचवीं आधिकारिक यात्रा है। नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया गया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से संवाद करेंगे। मोदी ने सिंगापुर पहुंचने के बाद ‘एक्स’ पर कहा, ‘सिंगापुर पहुंचा हूं।’

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement