facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डाक सेवा ही जन सेवा है, विभाग जल्द ही हो जाएगा डिजिटल: सिंधिया

Advertisement

सिंधिया ने पिछले 50 वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा पर बात की और विभिन्न हितधारकों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

Last Updated- December 14, 2024 | 4:20 PM IST
Union Minister Jyotiraditya Scindia
Union Minister Jyotiraditya Scindia

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि डाक विभाग डिजिटल मंच पर जाने के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि डाक सेवा जन सेवा है।

भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा और वित्त सेवा के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह बदलाव ई-कॉमर्स वृद्धि के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जिससे विभाग इस उभरते हुए व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी बनने की स्थिति में है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारा विभाग डिजिटल होने जा रहा है। हमारा विभाग व्यवसाय प्रक्रिया पुनर्गठन से गुजर रहा है, जहां हम आने वाले दिनों में खुद को एक लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में बदल देंगे, जहां हमें ई-कॉमर्स के मामले में बढ़ते नए व्यवसाय के साथ दुनिया में अग्रणी बनना होगा।”

उन्होंने कहा कि डाक विभाग आज दुनिया भर में सबसे बड़ा वितरण नेटवर्क है, जिसके 1,64,000 डाकघर हैं। सिंधिया ने कहा, “हम आम आदमी की सेवा करते हैं… न केवल डाक भवन में बैठे अधिकारी, बल्कि मेरे ग्रामीण डाक सेवक… जो मैदान में घर-घर जाते हैं… वे नारे के प्रतीक हैं – डाक सेवा एक जन सेवा है।”

उन्होंने कहा कि डिजिटल परिवर्तन भारत के डिजिटल विभाजन को पाटने और सभी नागरिकों के लिए सूचना तक पहुंच बढ़ाने के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है। मंत्री ने कहा कि भारत ने दूरसंचार में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसकी पहुंच 86 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि नवाचार, समावेशिता और सुरक्षा को भविष्य के विकास के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में लिया जाना चाहिए। मंत्री ने पिछले 50 वर्षों में दूरसंचार क्षेत्र की परिवर्तनकारी यात्रा पर बात की और विभिन्न हितधारकों के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया।

Advertisement
First Published - December 14, 2024 | 4:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement