facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Quarterly Results: केमिकल बनाने वाली कंपनी का मुनाफा पहुंचा ₹103 करोड़, निवेशकों के लिए किया डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

कंपनी ने अपनी CPVC रेजिन और एपिक्लोरोहाइड्रिन (ECH) की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है।

Last Updated- January 27, 2025 | 6:58 PM IST
Epigral Ltd

केमिकल बनाने वाली दिग्गज कंपनी एपिग्रल लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर ₹103.63 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹49.08 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 37% बढ़कर ₹649.10 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹473.98 करोड़ थी। हालांकि, खर्चे भी बढ़कर ₹495.57 करोड़ हो गए, लेकिन इसका असर कंपनी के मुनाफे पर नहीं पड़ा।

डिविडेंड की सौगात

बेहतरीन नतीजों के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को ₹2.5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। डिविडेंड पाने के लिए 7 फरवरी 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। एपिग्रल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मौलिक पटेल का कहना है, “हमारी बिक्री में 15% की बढ़ोतरी हुई है, खासतौर पर डेरिवेटिव्स और हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की वजह से। इस साल अब तक राजस्व में 37% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर मांग के बावजूद, कंपनी की विविधीकरण रणनीति ने उसे मजबूती से बढ़ने में मदद की है।

ALSO READ: Dividend announcement: सरकारी कंपनी ने कर दिया 56% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

नई योजनाएं और शेयरों में उछाल

कंपनी ने अपनी CPVC रेजिन और एपिक्लोरोहाइड्रिन (ECH) की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने की योजना बनाई है। इसके चलते निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है। बीएसई पर कंपनी के शेयरों में 5.57% का उछाल देखने को मिला और ये ₹1,780 प्रति शेयर पर पहुंच गए।

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement