facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की बैलेंस शीट 11.04 प्रतिशत बढ़कर 70.47 लाख करोड़ रुपये पर, नकदी और विदेशी मु्द्रा से मिली मजबूती

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट कई तरह की गतिविधियों को दर्शाती है। इनमें मुद्रा को जारी करना, मौद्रिक नीति और रिजर्व प्रबंधन के उद्देश्य शामिल हैं।

Last Updated- May 30, 2024 | 9:38 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट 31 मार्च, 2024 (वित्त वर्ष 24) में सालाना आधार पर 11.08 फीसदी बढ़कर 70.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। नकदी और विदेशी मु्द्रा संचालन से रिजर्व बैंक को बैलेंस सीट मजबूत करने में मदद मिली। इसके एक साल पहले रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट 63.44 लाख करोड़ रुपये की थी।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 24 की सालाना रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2024 की समाप्ति पर बैंक की बैलेंस शीट बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 24.1 फीसदी तक हो गई जबकि यह मार्च 2023 की समाप्ति पर 23.5 फीसदी थी। बैलेंस शीट अब कोविड महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट कई तरह की गतिविधियों को दर्शाती है। इनमें मुद्रा को जारी करना, मौद्रिक नीति और रिजर्व प्रबंधन के उद्देश्य शामिल हैं।

मार्च 2024 की समाप्ति पर केंद्रीय बैंक की कुल आय में सालाना आधार पर 141.22 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया। यह खर्च में तेजी से गिरावट और विशेषतौर पर कम प्रावधान के कारण हुई।

वित्त वर्ष 24 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई का व्यय सालाना आधार पर 56.29 फीसदी गिरकर 64,694.33 करोड़ रुपये रह गया। इसमें आकस्मिक निधि (सीएफ) में किया गया 42,819.91 करोड़ रुपये का प्रावधान भी शामिल है। आकस्मिक निधि में 42,819.91 करोड़ रुपये स्थानांतरण का मतलब यह है कि यह प्रतिभूतियों के मूल्य में हृास और मौद्रिक व विदेशी मुद्रा के जोखिम से बचने की सुरक्षा के लिए था। वित्त वर्ष 23 में इस मद में 1.30 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च, 2024 को आकस्मिक निधि का बैलेंस 4,28,621.03 करोड़ रुपये था जबकि यह 31 मार्च, 2023 को 3,51,205.69 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 24 में केंद्र सरकार को 2.10 लाख करोड़ रुपये का अधिशेष स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है, जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 87,416.22 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - May 30, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement