facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में ई-वे बिल का सृजन 13.2 करोड़ पर पहुंचा, यह अब तक का सर्वाधिक मासिक रिकॉर्ड

Advertisement

जीएसटीएन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ई-वे बिल का सृजन 21.1 प्रतिशत जबकि पिछले महीने की तुलना में सिर्फ 2.2 प्रतिशत बढ़ा है

Last Updated- October 09, 2025 | 10:22 PM IST
e-way bill
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एक राज्य से दूसरे राज्य में या राज्य के भीतर 50,000 रुपये से अधिक कीमत की वस्तु की आवाजाही के लिए ई-वे बिल का सृजन सितंबर महीने में बढ़कर 13.2 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वाधिक मासिक ई-वे बिल का सृजन है। वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ई-वे बिल का सृजन 21.1 प्रतिशत जबकि पिछले महीने की तुलना में सिर्फ 2.2 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई में ई-वे बिल का सृजन 13.191 करोड़ था, जो दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक ई-वे बिल के सृजन की संख्या से त्योहारों के पहले वस्तुओं की आवाजाही में तेजी का पता चलता है। कारोबारियों ने उत्पादन और भंडारण भेजना बढ़ा दिया है, जिससे त्योहारों  की संभावित बढ़ी मांग पूरी की जा सके। इस रिकॉर्ड सृजन से लगातार बढ़ रहे औपचारीकरण और वस्तु एवं सेवा कर के अनुपालन में सुधार के भी संकेत मिलते हैं।

इस गति का समर्थन करते हुए विश्व बैंक ने हाल ही में भारत के वित्त वर्ष 2026 के वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है, जिसमें लचीली घरेलू मांग, मजबूत ग्रामीण सुधार और हाल ही में जीएसटी सुधारों का हवाला दिया गया है।

डेलॉयट में पार्टनर एमएस मणि के मुताबिक 22 सितंबर को जीएसटी-2 लागू होने के पहले रेफ्रिजरेटर, मिक्सर, ग्राइंडर और अन्य रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली उन वस्तुओं के लदान में तेजी आई, जिनके कर में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement